प्रदूषण का पैमाना विकसित
कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन को दिखाएगा
वैज्ञानिको ने गूगल अर्थ पर एक ऐसा इंटरेक्टिव मैप विकसित किया है जो पूरे अमेरिका में जीवाश्म ईंधन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन को दिखाता है।यूजर इससे अपने राज्य या देश के फैक्टरी, पावर प्लांट्स और रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में होने वाले प्रदूषण के स्तर को देख सकते हैं। वे अपने देश के उत्सर्जन स्तर की अमरीकी राज्यों से तुलना भी कर सकते हैं। वुल्केन प्रोजेक्ट कहा जाने वाला मैपिंग सिस्टम 2002 के डेटा पर आधारित है।पुरड्यू यूनिवर्सिटी में भूमि और वायुमण्डलीय विज्ञान के सहायक प्रोफेसर केविन गूरनी के अनुसार अमरीका में कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन के मामले में कैलिफोर्निया का स्थान दूसरा है। यह राज्य प्रतिवर्ष 10 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जित करता है।कैलिफोर्निया के लिए माना जा रहा है कि वो उत्सर्जन की इस गति को 2020 तक 30 प्रतिशत तक और बढ़ाएगा, लेकिन राज्य के वायु संसाधन बोर्ड द्वारा एक वातावरण योजना लागू की गई है जो इस स्तर में अगले 12 वर्षों में कमी लाएगी।जीवाश्व ईंधन का उत्सर्जन ग्लोबल वॉर्मिंग को बढ़ाता है और वातावरण में ऐसे परिवर्तन लाता है जो सूखा, गर्म लहरों और दावानल का कारण हैं।वुल्केन प्रोजेक्ट पुरड्यू, कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी और लॉरेंस बेरकेले नेशनल लेबोरेटरी के अनुसंधानकर्ताओं क बीच के सहयोग से शुरू किया गया है। इसके लिए पैसा नासा और अमरीका के ऊर्जा विभाग ने दिया है।