Hanuman Chalisa
✕

तकनीक से मिलेगा लापता का पता

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (21:49 IST)
तकनीक आपदा में कितनी मददगार साबित हो सकती है इसकी एक बानगी मिलती है, अग्रणी सर्च इंजिन गूगल की एक अनोखी एप्लीकेशन से। गूगल ने जापान में आए सदी के सबसे शक्ति‍शाली भूकंप में हताहत लोगों की सहायता के लि‍ए अपनी सेवा पीपल फाइंडर सर्वि‍स ( Google Person Finder ) का नया संस्‍करण लॉन्‍च कर दि‍या है। इस सेवा की सहायता से लोग भूकंप में प्रभावि‍त हुए अपने परि‍चि‍तों, मि‍त्रों और परि‍जनों को ढूँढ सकेंगे।

PR
PR

पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन नाम की यह सेवा जापानी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्‍ध है। इसमें भूकंप और सुनामी से प्रभावित लोगों की स्‍थि‍ति‍ के बारे में पता लगाया जा सकता है कि‍ वे कहाँ हैं और कैसे हैं।

हालाँकि‍ गूगल ने उस जानकारी को सत्‍यापि‍त करने की जि‍म्‍मेदारी गूगल नहीं ली है जो इस एप्‍लि‍केशन के जरि‍ए नि‍कलकर आती है। पूरा डेटा सार्वजनि‍क तौर पर लोगों के लि‍ए उपलब्‍ध है जो हो सकता है कि‍ उनके अपनो को ढूँढने में उनकी मदद करे।

शुक्रवार की सुबह तक इस एप्‍लि‍केशन की सहायता से 7200 लोगों को ढूँढा जा चुका था। यह आँकड़ा अब बढ़कर लगभग 26000 तक पहुँच गया है। गूगल ने शुक्रवार की सुबह ही ट्वि‍टर पर अपनी इस एप्‍लि‍केशन के बारे में घोषणा कर दी थी। साथ ही गूगल ने अपने होम पेज पर सर्चबार के नीचे भी जापान में आए भूकंप और सुनामी से संबंधि‍त जानकारी की लिंक भी दी है।

‍ दरअसल गूगल पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन की अवधारणा के बारे में जनवरी 2010 में सोचा गया था। जापान से पहले फरवरी 2010 में चि‍ली में आए भूकंप के लि‍ए चि‍ली स्‍पेसि‍फि‍क पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन संस्‍करण लॉन्‍च कि‍या गया था। बाद में हैती, चीन और न्‍यूजीलैंड में आए भूकंप के लि‍ए भी गूगल ने पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन के वर्जन लॉन्‍च कि‍ए थे। इससे लापता हुए लागों को ढूँढने में काफी मदद भी मि‍ली थी।

PR
PR
आई एम लुकिंग फॉर समवन : गूगल की पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन में यूजर्स को दो वि‍कल्‍प दि‍ए जाते हैं पहला 'आई एम लुकिंग फॉर समवन' (मैं किसी को ढूँढ रहा हूँ) और दूसरा 'आई हैव इंफॉर्मेशन अबाउट सब वन' (मेरे पास किसी के बारे में जानकारी है)।

पहले वि‍कल्‍प में यूजर आपदा में लापता हुए कि‍सी भी व्‍यक्ति‍ नाम टाइप करके जैसे ही एंटर दबाता है उस संबंधि‍त व्‍यक्ति‍ के बारे में संभावि‍त खोज परि‍णाम सूचीबद्ध होते हैं। इन परि‍णामों में आपको उस लापता व्‍यक्ति‍ का पता और उसकी वर्तमान स्थि‍ति‍ दि‍खाई देगी। यदि‍ वह व्‍यक्ति‍ सूची में नहीं हैं तो यूजर उस व्‍यक्ति‍ के बारे में नया रि‍कॉर्ड भी बना सकता है।

आई हैव इंफॉर्मेशन अबाउट समवन : दूसरे वि‍कल्‍प में यूजर ऐसे हताहत लोगों के बारे में जानकारी जोड़ सकते हैं। जैसे उनका नाम, घर का पता और उनकी वर्तमान स्‍थि‍ति‍ जैसे‍ वो जीवि‍त है, मृत है या लापता है। इसके अलावा उस व्‍यक्ति‍ का फोटो भी इस जानकारी के तहत डाला जा सकता है। यूजर चाहे तो सूचीबद्ध लोगों के बारे में जानकारी को अपडेट भी कर सकते हैं। सूची में दि‍ए गए व्‍यक्ति‍ स्‍वयं अपनी स्‍थि‍ति‍ को भी अपडेट कर सकते हैं।

यह टूल अधि‍काशत: देखी जाने वाली अन्‍य वेबसाइट्स के साथ भी आसानी से एम्‍बेडेड कि‍या जा सकता है। गूगल ने अपने क्राइसि‍स रि‍स्‍पॉन्‍स पेज पर भी सभी आपातकालीन सेवाओं के बारे में समाचार सूचनाएँ और संपर्क जानकारी अपडेट की हुई है।

जब भूकंप और सुनामी जैसी आपदाएँ आती हैं तो संचार के सभी साधन बाधि‍त हो जाते हैं। ऐसे में एक दूसरे के बारे में जानकारी प्राप्त करना बेहद मुश्कि‍ल होता है। पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन जैसे संचार के वि‍कल्‍प हमें यह सुवि‍धा प्रदान करते हैं कि‍ हम खुद ही दूसरों को अपने बारे में बता दें। जहाँ भी या जैसे भी संभव हो। पर्सन फाइंडर एप्‍लि‍केशन के डेटाबेस में आपका डेटा फीड हो जाने के बाद आपका कोई भी परि‍चि‍त आपकी स्‍थि‍ति‍ के बारे में आसानी से पता लगा सकता है।

लेखक के बारे में
अरुंधती आमड़ेकर
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है