Hanuman Chalisa
✕

कंप्यूटर में महंगाई का वायरस

कंप्यूटर पार्ट्स हुए महंगे

Written By ND
Updated: मंगलवार, 8 नवंबर 2011 (16:19 IST)
- हीरेन्द्र सिंह राठौड़
ND

अगर आप अपना पुराना कंप्यूटर ठीक कराना चाहते हैं या फिर नया असेंबल कराना चाहते हैं, तो कुछ दिन रुक जाएं। बाजार में फिलहाल कंप्यूटर पार्टस पर महंगाई की मार चल रही है। इनके दाम दो गुना से ज्यादा बढ़े हुए हैं। यह स्थिति महज पिछले एक-डेढ़ माह में ही आई है। कारोबारियों की मानें तो जापान, बैंकाक आदि में आए संकट का असर अब भारतीय बाजार पर पड़ रहा है।

महंगाई की सबसे ज्यादा मार हार्ड डिस्क पर है। 1850 रुपए में बिकने वाले ब्रांडेड हार्ड डिस्क के दाम बढ़कर 4500 रुपए तक पहुंच गए हैं। रैम और मदर बोर्ड पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। 650 रुपए का रैम 900 रुपए और 1850 रुपए का मदर बोर्ड भी 2300 से 2400 रुपए तक पहुंच गया है।

यदि आप फिर से सामान्य दामों पर कंप्यूटर पार्टस चाहते हैं तो अभी दो-तीन माह का इंतजार करना होगा। व्यवसाय से जुड़े कंप्यूटर इंजीनियर सुनील ने बताया कि कंप्यूटर पार्टस के दामों में यह बढ़ोतरी महज एक-डेढ़ महीने में हुई है। नेहरू प्लेस के कंप्यूटर पार्टस कारोबारी अभय यादव ने बताया कि उत्पादक कंपनियों की ओर से बताया जा रहा है कि जापान और बैंकाक में आई प्राकृतिक आपदा के चलते उत्पादन ठप हो गया है। हार्ड डिस्क बनाने वाली यूनिटें बंद पड़ी हैं।

उत्पादन बंद होने के चलते प्रमुख पार्टस का आयात नहीं हो पा रहा। इसके चलते जिन बड़े कारोबारियों के पास हार्ड डिस्क या दूसरे प्रमुख पार्टस का स्टॉक है वह मनमाने दाम वसूल रहे हैं। साढ़े अठारह सौ रुपए के हार्ड डिस्क के दाम एक सप्ताह पहले तक 3500 रुपए थे। अब इसके दाम बढ़कर 4500 रुपए हो गए हैं।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रकाश जैन ने बताया कि हार्ड डिस्क और कुछ प्रमुख पार्टस का दोबारा उत्पादन शुरू करने की व्यवस्था में ब्रांडेड कंपनियां लगी हुई हैं। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन माह में पूरी मात्रा में कंप्यूटर पार्टस का आयात होने लगेगा और बाजार में आई कृत्रिम कमी पूरी हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसी ब्रांडेड कंपनी ने अधिकारिक तौर पर उत्पादन या निर्यात बंद करने की बात को स्वीकार नहीं किया है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन