एलजी का नया एमपी3-जेएम53
|
8 जीबी की क्षमता वाला यह एमपी3 प्लेयर गीत-संगीत के साथ-साथ फोटो और फिल्मों के वीडियो को स्टोर करने की भी क्षमता रखता है।
इतना ही नहीं इस एमपी3 प्लेयर में आप स्लाइड-शो और फोटो व्यूवर के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग और एफएम रेडियो व रिकॉर्डिंग की सुविधा भी पा सकते हैं।
2.0 यूएसबी का तेज गति वाला यह प्लेयर 1.77" 260के वाले डिस्प्ले के साथ बाजार में उपलब्ध है। साथ ही इसमें आप विंडोज मीडिया प्लेयर 10 की सुविधा भी पा सकते हैं।
फीचर्स
• 2.0 यूएसबी की तीव्र गति
• 1.77" 260के वाला शानदार डिस्प्ले
• 8 जीबी की मेमोरी
• फोटो व्यूवर और स्लाइड शो सुविधा
• वॉयस रिकॉर्डिंग और लाइन इन्कोडिंग की सुविधा
• कई भाषाओं की सुविधा
• चार घंटे के ऑडियो और पाँच घंटे का वीडियो प्लेबैक
