इस दिवाली कैनन का तोहफा
|
इस लांच में डिजिटल कैमरे, डिजिटल वीडियो कैमकोडर, प्रिंटर, डिजिटल कॉपियर, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन्स, केबल आईडी प्रिंटर, कार्ड प्रिंटर आदि।
इस लांच के साथ ही कैनन दो नई केटेगरी में अपना प्रवेश दर्ज करवाने वाला है जिसमें केबल आईडी प्रिंटर और कार्ड प्रिंटर शामिल होंगे जो सिर्फ प्लास्टिक कार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक जानकारी को प्रिंट करने का काम करेंगे।
कैनन के यह नए सिस्टम कार्ड की एक तरफ हर 25 सेकेंड में प्रिंट करने में सक्षम हैं और कार्ड के दोनों तरफ यह प्रिंटिंग हर 52 सेकेंड में कर पाएँगे। इसके साथ ही कैनन ने ईओएस 5डी मार्क 2, डी-एसएलआर कैमरा भी लांच किया है जिसका प्रयोग स्थिर फोटोग्राफी करने के लिए किया जा सकता है।

