Daily Horoscope
✕

आपके हाव-भाव से चलेगा जीमेल

Written By ND
Updated: शनिवार, 9 अप्रैल 2011 (16:18 IST)
ND
अब आप अपने हाव-भाव से जीमेल अकाउंट नियंत्रित कर सकते हैं। फ्लेक्जिबल एक्शन एंड आर्टिकुलेटेड स्केलेटन टूल किट यानी फास्ट के डेवलपरों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है जिससे जीमेल को शारीरिक गतिविधियों से चलाया जा सकता है।

फास्ट एक मिडलवेयर है जो कंप्यूटर गेम्स या वर्चुअल रियलिटी एप्लि‍केशंस में पूर्ण शारीरिक नियंत्रण मुहैया कराता है।

इस सॉफ्टवेयर में एक कैमरा लगा होता है जो मोशन सेंसर जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट कायनेक्ट और कंप्यूटर सिस्टम के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए काम करता है। जीमेल को नियंत्रित करने के लिए वीडियो गेम मोशन सेंसर कायनेक्ट के साथ फास्ट का बखूबी प्रयोग किया गया है।

फास्ट के डेवलपर इवान ए सुमा का कहना है कि यह एप्लि‍केशन भले ही हास्यास्पद और बेतुका लगे पर यह भविष्य की कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी की ताकत को दिखाता है।

दरअसल, कुछ दिन पहले जीमेल की टीम ने जीमेल मोशन बीटा : ए न्यू वे टू कम्यूनिकेट नाम से एक वीडियो जारी किया और उसमें बताया कि अब कोई भी व्यक्ति नई, उम्दा और क्रांतिकारी कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी की सहायता से जीमेल को अपने शारीरिक हाव-भाव से नियंत्रित कर सकता है।

बाद में पता चला कि कंपनी ने अप्रैल फूल बनाने के लिए ऐसा वीडियो जारी किया। लेकिन इस अप्रैल फूल को फ्लेक्जिबल एक्शन एंड आर्टिकुलेटेड स्केलेटन टूल किट (फास्ट) के डेवलपरों ने हकीकत बना दिया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया