dharma sangrah
✕

अब मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवा

एसएमएस से भेज सकेंगे रुपए

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 3 जून 2011 (14:00 IST)
ND

डाक विभाग ने देश में डाक विभागों द्वारा एक शहर से दूसरे शहर में तेजी से धन भेजने के लिए मोबाइल आधारित मनी ट्रांसफर सेवा शुरू की है। इस पर शुल्क भी पारंपरिक मनी ऑर्डर के ही समान होगा। यह शुल्क भेजी गई राशि का 5 प्रश होगा।

सेवा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और गृह राज्यमंत्री गुरुदास कामत ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जिन्हें बैंकिंग सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। डाक विभाग बीएसएनएल के तकनीकी सहयोग से मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवा संचालित करेगा।

केंद्रीय संचार मंत्री ने बताया कि शुरुआत में सेवा 50 हजार रु. तक के धन को इधर से उधर भेजने के लिए पंजाब और बिहार के सर्कलों में शुरू की गई है। 8 हफ्तों के भीतर यह सेवा पूरे देश में शुरू हो जाएगी।

ND
उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट धन को इधर से उधर भेजने के लिए सबसे बड़ा सेवा नेटवर्क है और सालाना नौ करोड़ रु. के मनी ऑर्डर डाक नेटवर्क पर भेजे जा रहे हैं। इस कार्य में तेजी लाने के लिए डाक विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर, इंटरनेट मनी ऑर्डर और अब मोबाइल मनी ऑर्डर सेवा शुरू की है।

डाक विभाग की सचिव राधिका दोरइस्वामी ने कहा कि डाक विभाग देश के सभी 155000 पोस्ट ऑफिसों को कोर पोस्टल सर्विस में जोड़ने की योजना बना रहा है।

ऐसी होगी यह सेवा

- धन भेजने के इच्छुक व्यक्ति को पोस्ट ऑफिस जाना होगा, जो रुपए ट्रांसफर करने के बाद उसे विशेष पिन (पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर) देगा।

- धन भेजने वाले व्यक्ति को यह पिन प्राप्तकर्ता को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजना होगा।

- मोबाइल पर पिन का सत्यापन करने के बाद वह घर पर ही डाकिए से उसे भेजे गए रुपए प्राप्त कर सकेगा।

- प्राप्तकर्ता चाहे तो पोस्ट ऑफिस जाकर भी रुपए प्राप्त कर सकता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह