ramcharitmanas
✕

यूट्‍यूब से दूर हुए विज्ञापन, गूगल को अरबों का नुकसान!

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (15:34 IST)
सान फ्रांसिस्को। एटीएंडटी, वेरिजोन और कई अन्य बड़े विज्ञापनदाता गूगल की यूट्यूब साइट  पर अपने मार्केटिंग अभियान को निलंबित कर रहे हैं। विज्ञापनदाता इस बात से परेशान हैं कि  यूट्यूब पर उनके ब्रांड को आतंकवाद और अन्य घृणित विषयों पर वीडियो के साथ दिखाया जा  रहा है। इस व्यापक बहिष्कार से गूगल के सामने अरबों डॉलर के नुकसान का खतरा पैदा हो  सकता है।
 
यूट्यूब की लोकप्रियता इसके बड़े और उदार लाइब्रेरी संग्रह के कारण है जिसमें टीवी क्लिप्स से  लेकर समलैंगिकों पर लोगों की कठोर समालोचना तक शामिल है। यूट्यूब पर विविध चयन  प्रक्रिया वीडियो के आगे विज्ञापन को दिखाने की अनुमति देती है, जो मार्केटर को अप्रिय लगती  है। गूगल के इसे रोकने के प्रयास के बावजूद भी ऐसा हो रहा है।
 
दरअसल, गूगल यूट्यूब वीडियो में विज्ञापन डालने के लिए ऑटोमेटेड प्रोग्राम पर निर्भर है,  क्योंकि इस काम को इंसानों के जरिए नहीं संभाला जा सकता। यूट्यूब पर हर मिनट 400 घंटे  के वीडियो पोस्ट होते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही गूगल ने घृणित, अक्रामक और  अपमानजनक विज्ञापन पर रोक लगाने के प्रयास की प्रतिबद्धता जताई थी।
 
गूगल के प्रमुख बिजनेस अधिकारी फिलिप शिंडलेयर ने मंगलवार को एक पोस्ट में लिखा था  कि हम जानते हैं कि यह उन विज्ञापनदाताओं और एजेंसियों को अस्वीकार है, जो हम पर  विश्वास करते हैं। (भाषा)
Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Top News 15 October: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या है जियो IPO का प्राइज बैंड?

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

Jio Platforms IPO : ₹1,065 से ₹1,119 तय हुआ प्राइस बैंड, कर्मचारियों को हर शेयर पर ₹54 की छूट

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

अगला लेख