suvichar

Xiaomi भारतीय ग्राहकों के लिए लाई यह बेहतरीन ऑफर

Updated: गुरुवार, 15 जून 2017 (17:38 IST)
चीनी फोन निर्माता कंपनी श्याओमी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। श्याओमी के नए रिवॉर्ड प्रोग्राम के अंतर्गत mi.com से की गई हर खरीदारी पर यूजर्स को टोकेन दिए जाएंगे। ये टोकन्स खरीदारी की रकम के हिसाब से मिलेगा। हर खरीदारी पर जमा किए गए टोकन्स को अगली खरीदारी पर रीडीम किया जा सकता है। चीनी कंपनी कंपनी भारत में दूसरे चैनल्स के अलावा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी स्मार्टफोन और दूसरे एक्सेसरीज की बिक्री करती है। 
 
श्याओमी के आंकड़ों के अनुसार स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के बाद mi.com तीसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है। 
 
ऐसे मिलेगा रिवॉर्ड :  रिवॉर्ड प्रोग्राम ज्वाइन करने के लिए श्याओमी के अकाउंट से लॉगइन करना होगा। ज्वाइन करते ही कंपनी 50 टोकन का रिवॉर्ड देगी।  इन टोकन से यूजर्स F Code भी ले सकते हैं। इससे प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक होने के बाद भी उन्हें मिल सके।  
 
इतनी खरीदारी पर मिलेगा टोकन : कंपनी के मुताबिक सभी ट्रांजेक्शन पर खरीदे गए प्रोडक्ट्स का 10 प्रतिशत टोकेन के तौर पर वापस दिया जाएगा। प्रोडक्ट डिलिवर होने के बाद ही टोकन मिलेगा। उदाहरण के तौर पर आपने 10 हजार रुपए का श्याओमी स्मार्टफोन खरीदा है तो आपको उसका 10 प्रतिशत यानी 1 हजार Mi Tokens दिए जाएंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर शेयर करके भी हर दिन पांच प्वॉइंट्स जमा किए जा सकते हैं। इस ऑफर की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ली जा सकती है। 
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख