dharma sangrah
✕

सिर्फ एक रुपए में खरीदा जा सकता है Xiaomi धमाकेदार स्मार्ट फोन, और भी कई ऑफर्स...

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (11:59 IST)
Xiaomi ने 'Diwali with Mi' सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में Xiaomi के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके तहत Xiaomi के प्रोडक्ट्स को मात्र 1 रुपए में खरीदा जा सकता है।
 
25 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल में कंपनी की वेबसाइट Mi.com से खरीददारी की जा सकती है। सेल में Xiaomi के स्मार्टफोन और टीवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल का सबसे बड़ा आकर्षण 1 रुपए में मिलने वाले प्रोडक्ट्स हैं।
 
सेल के दौरान 1 रुपये वाली फ्लैश सेल रोज आयोजित की जाएगी, जिसमें Xiaomi के दो प्रोडक्ट्स 1 रुपए की कीमत में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ कंपनी 'Small=Big' नाम से एक एक्टिविटी का आयोजन कर रही है। इसमें ग्राहक महंगे प्रोडक्ट्स को मिनिमम प्राइस पर खरीद सकते हैं।
 
इसके अलावा कंपनी की ओर से 'क्रैकर निंजा' और 'मोर लाइक्स, मोर डिस्काउंट्स' एक्टिविटी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 20 अक्टूबर से हो चुकी है. क्रैकर निंजा एक्टिविटी 25 अक्टूबर की रात 12 बजे तक चलेगी।
 
ये मिलेंगे डिस्काउंट : Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। 4GB+64GB  वेरिएंट को 12,999 और 6GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Mi LED Smart TV 4A (43) को अब आप इस सेल में मात्र Rs 21,999 की कीमत में ले सकते हैं। इसकी असल कीमत 22,999 रुपए है।

4GB+64GB वाले Redmi Y2 को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको Rs 10,999 रुपए में मिल जाएगा। फोन की असल कीमत 12,999 रुपए है। इसके अलावा Xiaomi Mi A2 पर भी 2,000 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह  फोन आपको 14,999 रुपए में मिल सकेगा। हालांकि इस सेल में खरीददारी करने के लिए कंपनी की कुछ नियम व शर्तें भी हैं। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख