dharma sangrah
✕

आईफोन की दीवानगी में महिला ने कर डाला यह काम

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (15:39 IST)
आईफोन की क्रेज किसी से छिपा नहीं है। यह सबसे महंगा बिकने वाला फोन है। इसके लांच होते ही इसे खरीदने के लिए लोग लाइनों में खड़े हो जाते हैं। आईफोन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चीन की एक महिला ने हांगकांग से 102 आईफोन और 15 लग्जरी घड़ियों चोरी कर ले जा रही थी। इस महिला के चोरी अंदाज को देखकर अधिकारी दंग रह गए। 
 
कस्टम अधिकारियों ने महिला को शेंजेन (चीन) से पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया है। चीनी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक महिला इन 102 आईफोन को अपने कपड़ों में छिपाकर ले जा रही थी। इस महिला को फीमेल आयरन मैन नाम दिया है। 
 
एक चीनी वेबसाइट छपी खबर के मुताबिक अधिकारियों को उस महिला पर तब शक हुआ जब उन्होंने उसे गर्मी होने के बावजूद कार्डिगन पहने देखा। साथ ही यह भी कहा गया कि महिला का धड़ उसके हाथों के मुकाबले अजीब और फूला हुआ नजर आ रहा था। 
 
इसके बाद महिला को मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। खबर के अनुसार महिला ने अपने शरीर पर जो फोन बांधे थे उसके चलते उसका कुछ वजन 40 पाउंड यानी करीब 9 किलो था। इस अपराध की सजा जेल या फाइन देना है। इससे पहले भी इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। 2015 में एक व्यक्ति ने 84 आईफोन को चोरी करने की कोशिश की थी।
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख