sundarkand

WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, Chat Lock फीचर को लेकर नया अपडेट

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (16:46 IST)
WhatsApp testing chat lock feature for linked devices : WhatsApp ने पिछले साल चैट लॉक फीचर जारी किया है, लेकिन अब कंपनी इस फीचर को लिंक्ड डिवाइस के लिए भी जारी करने वाली है। यानी आप एक साथ कई डिवाइस पर चैट को लॉक कर सकेंगे। इस अपडेट को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.8.4 में देखा गया है। मेटा ने व्हाट्सएप पर सुरक्षा और गोपनीयता सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस सुविधा का विस्तार करने की योजना बनाई है।
 
WABetaInfo ने दावा किया कि व्हाट्सएप लिंक किए गए डिवाइस के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रहा है और यह भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगा। लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा में आगामी फीचर को देखा है, जो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के माध्यम से उपलब्ध है। इसके लिए यूजर्स को चैट लॉक सेटिंग्स>सीक्रेट कोड ऑप्शन पर जाकर सीक्रेट कोड को प्राइमरी डिवाइस से सेट करना होगा। 
 
WhatsApp Chat Lock कैसे करता है काम : व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर यूजर्स को अपनी मर्जी से चैट्स को प्राइवेट रखने की सुविधा देता है। यह सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए काफी खास फीचर है।
 
यूजर्स यदि किसी चैट को पर्सनल रखना चाहते हैं यानी कोई आपका व्हाट्सएप यूज करता है, लेकिन आप किसी खास चैट को लॉक करना चाहते हैं तो यह फीचर यूजर्स को यह सुविधा देता है।
 
यूजर्स चैट को लॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक और पासवर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अब व्हाट्सएप फीचर का विस्तार करते हुए इसे अन्य डिवाइस के लिए भी जारी करने वाला है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

विधायक समर्थक कर रहा था दबंगई, तंग आकर युवक ने कलेक्टर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

अगला लेख