suvichar
✕

30 जून के बाद इन स्मार्ट फोन्स पर नहीं चलेगा whatsapp

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (17:10 IST)
अगर आप पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्ट फोन पर व्हाट्‍सएप चला रहे हैं तो 30 जून के बाद नहीं चलेगा। आपको अपना स्मार्ट फोन बदलना होगा।  जिन प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप काम करना बंद करेगा उनमें ब्लैकबेरी ओएस वाला ब्लैकबेरी 10, नोकिया का सिबिंयन ओएस वाला स्मार्टफोन नोकिया S40 और नोकिया S60 शामिल हैं। ये स्मार्टफोन यूजर 30 जून के बाद व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे।
 
व्हाट्सएप ने ये ऐलान पहले ही किया था कि दिसंबर 2016 तक कुछ खास ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सएप सपोर्टिव नहीं होगा। इसके बाद ये तारीख बढ़ा कर कंपनी ने जून 2017 कर दिया था। इसके अलावा दिसंबर 2017 में ही व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड 2.2 Froyo, विंडोज 7 और आईओएस6 पर काम करना बंद कर दिया था, लेकिन कंपनी की ओर से ब्लैकबेरी ओएस और सिंबियन ओएस यूजर्स को जून 2017 तक का वक्त दिया गया था। 
 
नोकिया के लगभग सभी हाई-एंड स्मार्टफोन सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आया करते थे। इसकी सबसे सफल N सीरीज के स्मार्टफोन भी सिंबियन ओएस के साथ आते रहे।  व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह घोषणा की है कि 31 दिसंबर 2016 से सिंबियन और ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
 
व्हाट्सएप ने ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि अगर आपके पास भी इन प्लेटफामों पर चलने वाला स्मार्टफोन है तो व्हाट्सएप चलाने के लिए 2016 के अंत तक इसे नए एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन से अपग्रेड करने की जरूरत है। हालांकि बाद में बीबीएम और सिंबियन वाले नोकिया N सीरीज के लिए जून 2017 का समय दिया गया।
 
इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट में यूजर जब पांच या अधिक फोटो या वीडियो का कलेक्शन सेंड या रिसीव करेगा, तो उसे देखने के लिए एक बेहतर एल्बम व्यू उसके पास होगा। ये फोटो और वीडियो स्वचालित रूप से अपने संदेशों में एक टाइल डिस्प्ले के साथ एक एल्बम में ग्रुप्ड किए जाएंगे।
 
यूजर फुल स्क्रीन में फोटोज और वीडियोज को देखने के लिए अल्बम में टैप कर सकेंगे। मगर, अन्य प्लेटफार्म को यूज करने वाले यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि पहले इस अपडेट को आईओएस के लिए लॉन्च किया जाएगा।
Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख