ramcharitmanas

Whatsapp में धमाका करने आ रहा है यह नया फीचर्स

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (09:50 IST)
Whatsapp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। खबरों के अनुसार Whatsapp एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसका नाम इन-ऐप ब्राउजर है। इस नए फीचर से यूजर्स ऐप के अंदर ही किसी भी लिंक को ओपन कर सकेंगे।

Whatsapp इस शानदार फीचर के जरिए यूजर्स को बहुत ही अच्छी सुविधा देने जा रहा है। इसमें यूजर किसी भी वेब पेज को Whatsapp के अंदर ही ओपन कर सकेंगे। वेब पेज ओपन करने के लिए उन्हें ऐप से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि इस फीचर को इस्तेमाल करते समय आप कोई भी स्क्रीनशॉट या फिर स्क्रीन को रिकॉर्ड नहीं कर सकेंगे।

इन ऐप ब्राउजर की खास बात यह है कि यूजर्स को नुकसान पहुंचाने वाले वेब पेज के बारे में भी यह अलर्ट देगा। इसके अलावा अगर आप इस बात से परेशान हो रहे हैं कि कहीं कोई आपकी Whatsapp या फेसबुक ब्राउजिंग हिस्ट्री चेक न कर लें, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोई भी आपकी हिस्ट्री नहीं चेक कर सकेगा। इस फीचर के अलावा कंपनी रिवर्स इमेज सर्च फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर आपको रिसीव इमेज को गूगल पर अपलोड कर यह चेक करने का मौका देगा कि यह पहले वेब पर दिख चुका है या नहीं। इससे  यह पता चल जाएगा कि आपको जो इमेज मिली है वो असली है या फेक।

Whatsapp में रिसीव इमेज सर्च फीचर भारत जैसे देश के लिए एक काम का फीचर हो सकता है, क्योंकि यहां लगातार फर्जी खबरें शेयर की जा रही हैं। कई लोगों द्वारा Whatsapp का गलत प्रयोग किया जा रहा है। ये दोनों फीचर अभी सिर्फ Whatsapp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर देखे गए हैं। इन्हें कब लांच किया जाएगा, इसके बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख