biodatamaker
✕

व्हाट्‍सएप ने यूजर्स को दिया यह तोहफा

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (14:52 IST)
व्हाट्‍सएप यूजर्स को एक नया तोहफा मिल गया है। बीटा टेस्टिंग के बाद आखिरकार व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और आईफोन एप के लिए रंगीन टेक्स्ट स्टेटस पेश कर दिया है। इस फ़ीचर को सबसे पहले फेसबुक द्वारा पिछले साल के आखिर में एंड्रॉयड एप पर जारी किया गया था। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र व्हाट्‍सएप पर एक कलरफुल बैकग्राउंड, फॉन्ट और इमोजी कॉन्बिनेशन के साथ स्टेटस अपडेट कर सकते हैं।
 
एडवीक  की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने रंगीन टेक्स्ट फ़ीचर को एंड्रॉयड और आईओएस के सभी यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट पर एप को अपडेट करने के बाद भी सभी यूज़र इस फ़ीचर को अभी नहीं देख पा रहे हैं। एंड्रॉयड और आईओएस पर अभी इसे चरणबद्ध तरीके से एक्टिवेट किया गया है और पूरी तरह से रोल आउट किया जाना बाकी है। जहां कुछ यूज़र इस फ़ीचर को देख पा रहे हैं, वहीं बाकी को भी जल्द ही यह फीचर मिलने लगेगा। आईफोन यूज़र के लिए, नए स्टेटस बार में कैमरा ऑइकन के पास एक पेन आइकन बना हुआ है। पेन ऑइकन पर क्लिक करने से स्टेटस, फॉन्ट चुनने, इमोजी और बैकग्राउंड कलर का विकल्प मिलेगा।
 
टिप्स्टर ने पुष्टि की है कि अभी व्हाट्सएप विंडोज़ फोन और वेब पर यह फ़ीचर सपोर्ट नहीं करता, लेकिन यहां अभी टेक्स्ट स्टेटस व्यू किए जा सकते हैं। इसके अलावा टिप्स्टर का दावा है कि आईफोन ऐप में ज़्यादा स्टिकर सपोर्ट के साथ-साथ बेहतर चैट सर्च फ़ीचर मिलेगा। अभी के लिए स्टिकर डिसेबल कर दिए गए हैं, लेकिन आने वाले रिलीज़ में इन्हें स्विच ऑन कर दिया जाएगा।

व्हाट्‍सएप आईफोन के वर्ज़न v2.17.50 में टाइपिंग बार से टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू करने का विकल्प भी आ गया है। इसके लिए जिस भी फार्मेट में आप लिखना चाहते हैं वहां टैप और होल्ड करें व नीचे दिए गए फ्लोटिंग विकल्प चुनें।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख