शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. WhatsApp messages
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (20:12 IST)

नए वर्ष पर व्हाट्‍सएप पर भारतीयों ने भेजे 14 अरब संदेश

नए वर्ष पर व्हाट्‍सएप पर भारतीयों ने भेजे 14 अरब संदेश - WhatsApp messages
देश में नए साल की पूर्व संध्या पर बधाई देने के लिए व्हॉट्सएप पर 14 अरब संदेश भेजे गए। लोगों ने इस बार परंपरागत साधनों मसलन एसएमएस या ग्रीटिंग कार्ड के बजाय नए साल की शुभकामना देने के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल किया। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। उसके कुल उपयोगकर्ताओं में 16 करोड़ से अधिक भारत में हैं।
व्हाट्सएप द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार अकेले 31 दिसंबर, 2016 को ही 14 अरब संदेश भेजे गए। यह भारत में अभी तक का सबसे उंचा स्तर है। दूरसंचार ऑपरेटर नए साल या दिवाली पर अपने ग्राहकों से एसएमएस के लिए कुछ अधिक शुल्क वसूलते हैं, जिसकी वजह से व्हॉट्सएप लोकप्रिय हो रहा है। व्हॉट्सएप से संदेश भेजने में सिर्फ डेटा खर्च होता है कोई शुल्क नहीं लगता।
 
यह आंकड़ा पिछले साल दिवाली के मौके पर एक दिन में भेजे गए आठ अरब संदेशों से काफी अधिक है। दिलचस्प यह है कि 31 दिसंबर को व्हॉट्सएप ने एंड्राइड के पुराने संस्करण, आईओएस तथा विंडो फोन पर काम करना बंद कर दिया। एंड्राइड 2.2 या उससे नीचे, आईओएस 6 या उससे कम तथा विंडोज फोन 7 पर व्हाट्‍सएप अब काम नहीं करता। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
वोडाफोन की सुपरऑवर योजना, असीमित 3जी, 4जी डेटा की पेशकश