ramcharitmanas

WhatsApp के को-फाउंडर ने कहा- डिलीट कर दो फेसबुक अकाउंट

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (16:21 IST)
पॉलिटिकल डेटा एनालिसिस कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा चुराकर, उसका गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है और इस वजह से फेसबुक मुश्किल में है। भारत सरकार ने भी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक के मुखिया मार्क ज़ुकरबर्ग को बुधवार को चेतावनी दी कि उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 20 करोड़ भारतीयों के डाटा की चेारी या दुरुपयोग के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा होने पर सरकार उन्हें भारत में तलब भी करेगी।

इसी बीच मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन ने बुधवार को एक ट्वीट करके सभी से अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करने को कहा है। एक्टन ने ट्वीट किया है कि यह #deletefacebook का समय है। एक्टन का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब पॉलिटिकल डेटा एनालिसिस कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डेटा चुराकर, उसका गलत इस्तेमाल करने आरोप पे फेसबुक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

फेसबुक ने 2014 में 19 अरब डॉलर में व्हाट्‍सएप को खरीदा था। हालांकि इस डील के बाद भी एक्टन फेसबुक के साथ जुड़े रहे। ब्रायन एक्टन  व्हाट्‍सएप के संस्थापकों में से एक हैं। यूक्रेन के जॉन कोउम के साथ मिलकर उन्होंने दुनिया को यह मैसेंजर एप दिया था। एक्टन याहू के लिए भी काम कर चुके हैं, यहीं जॉन और ब्रायन की मुलाकात हुई।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख