सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. WhatsApp
Written By
Last Updated : बुधवार, 26 अगस्त 2015 (16:27 IST)

क्या आपको पता हैं WhatsApp के ये नए अपडेट

क्या आपको पता हैं WhatsApp के ये नए अपडेट - WhatsApp
व्हाट्‍सएप ने अपना नया एंड्राइड वर्जन लांच कर दिया है। इसमें व्हाट्‍सएप में कई नए फीचर भी जोड़े हैं। इस नए अपडेट में यूजर्स के लिए मीडिल फिंगर इमोजी के साथ आपके पुराने व्हाट्सएप इमोजी के ले आउट को बदला गया है। 
अब यूजर मैसेज पढ़ने के बाद भी उसे अनरीड मार्क या आर्काइव कर सकते हैं। इससे आप मैसेज तो पढ़ लेगें, लेकिन इसका पता भेजने वाले को नहीं चलेगा और इसमें अपनी सुविधा के अनुसार मैसेज का जवाब आप दे सकते हैं।   अगले पन्ने पर, फ्री कॉलिंग के लिए नया फीचर...
 
 

व्हाट्‍सएप से फ्री कॉलिंग करते हैं तो आपके लिए एक नया फीचर जोड़ा गया है। इसमें एक ऐसा फीचर दिया गया है जिससे कॉलिंग के समय कम डाटा खर्च होगा। इसके लिए आप एप के चैट्स और कॉल्स मेन्यू में आपको नीचे एक नया ऑप्शन दिखाई देगा 'लो डाटा यूसेज' (Low data usage)।  इस ऑप्शन पर क्लिक करके डेटा बचा बचाया जा सकता है। अभी आप सिर्फ ग्रुप को ही म्यूट कर सकते थे लेकिन अब आप व्हाट्‍सएप पर इंडिविजुअल कॉन्टैक्ट को भी म्यूट कर सकेंगे। इससे आपको पर कॉन्टैक्ट कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिलेगा।
अगर आप अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में किसी नंबर को म्यूट करना चाहते हैं तो आप इसे व्हाट्‍सएप के म्यूट मेन्यू में जाकर सकते हैं। इसके साथ ही म्यूट को स्लाइड करने पर करने पर आपको ग्रुप की तरह ही 8 घंटे, 1 वीक या 1 साल के लिए म्यूट का ऑप्शन नजर आएगा। इसके अतिरिक्त अब किसी इमोजी को टैप कर उसके कई अलग-अलग कलर भी आपको मिलेंगे।