kundali milan
✕

अब स्मार्टफोन नहीं दिमाग होंगे हैक? जानिए दुनिया को हैरत में डालने वाली MOANA Technology के बारे में

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (16:52 IST)
Photo - social media
कैलिफोर्निया। टेक्नोलॉजी के जितने फायदे हैं, उतने नुक्सान भी हैं। इसी टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा उदाहरण है स्मार्टफोन, जिसे उपयोग करने वाले 'Hacking' के बारे में भी जानते होंगे। हममे से कोई भी ये नहीं कह सकता कि हमारा डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। इसी बीच अगर आपसे कोई ये कह दे कि अब स्मार्टफोन के जैसे ही आपके दिमाग को भी हैक किया जा सकता है तो? जानते हैं विस्तार से इस टेक्नोलॉजी के बारे में....
 
इस तकनीक की जानकारी लीक होते ही दुनियाभर के टेक विशेषज्ञ हैरत में हैं। इसे अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कई सालों की रिसर्च के बाद ढूंढा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसे इंसानी दिमाग को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल, ये टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट स्टेज में है। अभी के लिए ये कह सकते हैं कि इसके ट्रांसमीटर को एक छोटे डिवाइस में फिट करके इंसानी शरीर में डाला जाएगा और ये तकनीक पूरी तरह वायरलेस होगी। 
 
वैज्ञानिकों ने शुरूआती टेस्टिंग हेतु इस माइंड रीडिंग टेक्नोलॉजी के लिए एक हेडसेट विकसित किया है। ये हेडसेट दिमाग के न्यूरॉन को पढ़ सकेगा। हैरानी की बात तो ये है कि रिसीवर हेडसेट लगाए हुए व्यक्ति के दिमाग को अपने हिसाब से कंट्रोल भी कर सकता है।
 
इस हेडसेट को बनाया है अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन और डिफेन्स एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट एजेंसी ने, जिन्होंने इसे Magnetic Optical Acoustic Neural Access (MOANA) नाम दिया है। इंसानों से पहले इस टेक्नोलॉजी का ट्रायल मक्खियों पर किया जा रहा है। ट्रायल के पहले चरण में देखा गया कि हेडसेट के एक्टिवट होते ही मक्खी ने पंख फैलाना शुरू कर दिया। 
 
इंसानों पर इसका ट्रायल शुरू करने के लिए रिसर्चरों को अमेरिका की शीर्ष सुरक्षा और मानवाधिकार एजेंसियों से आज्ञा लेनी होगी, जिसमें अभी काफी समय लग सकता है। लेकिन, मक्खियों पर MOANA का सफल प्रयोग अपने आप में एक उपलब्धि है। 
 
 
 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख