Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे पर दूरसंचार कंपनियों ने टि्वटर पर किया 'प्रेमालाप'

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (22:27 IST)
नई दिल्ली। एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ कानूनी और जुबानी जंग में उलझी दूरसंचार कंपनियों ने मंगलवार को वेलेंटाइन डे पर एक-दूसरे को ‘प्रेम संदेश’ भेजे और शुभकामनाएं दीं। इसका जरिया बना सोशल मीडिया मंच टि्वटर।
दरअसल इसकी शुरुआत मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो ने की। जियो ने सुबह-सुबह अप्रत्याशित ढंग से अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘प्रिय एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर, आपको जियो की ओर से प्रेम भरा ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे’।’ कंपनी ने इसके साथ ही हैशटैग विदलव्रफॉमजियो लिखा।
 
छह घंटे में इस संदेश को 3,000 से अधिक बार रिट्वीट किया गया। एयरटेल ने इस संदेश का जवाब देते हुए लिखा, ‘हमारी भी ऐसी ही भावना है रिलायंसजियो। क्योंकि हर इक फ्रेंड जरूरी होता है।’ इस ट्वीट में वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर को भी जोड़ा गया।
 
आइडिया ने भी ट्वीटर का जवाब देते हुए लिखा, ‘रिलायंस जियो आपको भी मुबारक। जानकर खुशी हुई कि आज फिजाओं में मुहब्बत है।’ वहीं एयरसेल ने आइडिया को एक तरह से रिझाते हुए लिखा, ‘सरजी, कहीं न कहीं हमने करोड़ों लोगों के जीवन में ‘सबसे बड़ा छोटा बदलाव’ किया है।’ 
 
यह अलग बात है कि वास्तविकता में इन कंपनियों विशेषकर रिलायंस जियो व बाकी कंपनियों की कहीं बन नहीं रही है। बल्कि आपस में ठनी हुई है और वे जुबानी जंग के साथ-साथ अदालतों व अन्य मंचों पर एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं।
 
रिलायंस जियो बाजार में अपनी शुरुआत के साथ ही एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर जैसी पुरानी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों के साथ उलझी हुई है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं की शिकायत दूरसंचार विभाग और दूरसंचार नियामक ट्राई समेत कई मंचों पर की है। (भाषा)
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी के Photos

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

अगला लेख