sawan somwar

आप भी हो सकते हैं मालामाल, सोने का वीडियो बनाकर कमा सकते हैं 4 लाख रुपए, जानिए कैसे

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (18:24 IST)
एक पुरानी कहावत है 'जो सोवत है वो खोवत है, जो जागत है, सोई पावत है,' लेकिन ठहरिए, आप सोकर भी मालामाल हो सकते हैं। अब आप पूछेंगे कैसे? तो हम आपको बताते हैं। आप सोने का वीडियो बनाकर मालामाल बन सकते हैं।
 
टेक वेबसाइट वायर्ड ने एक रिपोर्ट के मुताबिक पॉप्युलर स्ट्रीमिंग वेबसाइट twitch के यूजर्स को सोने के बदले पैसे मिल रहे हैं और एक रात में वे हजारों डॉलर की कमाई कर रहे हैं।
 
इन ट्विच यूजर्स को सोते वक्त खुद की लाइव स्ट्रीमिंग करनी होती है। इस वेबसाइट के यूजर्स सोने से पहले वेबकैम को बेड की तरफ कर देते हैं, ताकि उनके नींद में होने पर सही ढंग से रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग हो सके।

इन यूजर्स के फॉलोअर्स इन्हें ऑनलाइन डोनेशन्स के जरिए पैसे भेजते हैं। अमेरिका के रहने वाले एक विडियो-मेकर ने वायर्ड को बताया कि उसने एक रात में खुद को सोता हुआ लाइव स्ट्रीम करके 5,600 डॉलर (करीब 4,14,000 रुपए) कमाए थे।
 
ट्विच, अमेजन की स्ट्रीमिंग वेबसाइट है और इसके दुनियाभर में 1.5 करोड़ डेली यूजर हैं। इस वेबसाइट पर सोने के अलावा यूजर कुछ भी करते हुए खुद की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
यूजर्स इसमें इसमें आर्ट, म्यूजिक और गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग भी करते हैं। पैसे कमाने के लिए ये यूजर पेड सब्सक्रिप्शन, विज्ञापन रेवेन्यू और डोनेशन का सहारा लेते हैं। वीडियो स्ट्रीमर्स ने अपने ट्विच लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में कुछ अनुभव को द सन को बताया है।
 
एक वीडियो स्ट्रीमर्स ने बताया कि स्लीपिंग लाइव स्ट्रीमिंग के खत्म होने के बाद वे दूसरी चीजों की भी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर देते हैं। इसमें गेमिंग, चैटिंग या किसी पार्टी की भी लाइव स्ट्रीमिंग शामिल हो सकती है।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?

दतिया उपचुनाव में हार पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, हार तो हार है, हल्के में नहीं ले सकते, लेकिन...

दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज

मालिक को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गया टॉमी, जान देकर निभाई वफादारी, देखें VIDEO

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

अगला लेख