dharma sangrah
✕

अनचाही कॉल-मैसेज पर लगाम लगाने की तैयारी में TRAI, क्या महंगे होंगे वॉयस-SMS प्लान

Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (22:45 IST)
Trai brainstorms ideas to curb spam telecom fraud : दूरसंचार नियामक ट्राई ने अनचाही कॉल पर लगाम लगाने के लिए उद्योग से इस सुझाव पर राय मांगी है कि क्या एक तय सीमा से अधिक कॉल और एसएमएस के लिए एक उच्च शुल्क व्यवस्था लाई जानी चाहिए। टेलीमार्केटिंग संचार के मानदंडों को कड़ा करने के उपायों पर जारी एक नए चर्चा पत्र में यह सुझाव दिया गया है।
ALSO READ: सस्ते प्लान्स का लौटेगा दौर, TRAI ने उठाया बड़ा कदम, गेंद टेलीकॉम कंपनियों के पाले में
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियमन, 2018 की समीक्षा’ पर जारी एक चर्चा पत्र में सुझाव दिया है कि 50 से अधिक कॉल करने वाले या प्रतिदिन 50 एसएमएस भेजने वाले दूरसंचार ग्राहकों की भी पड़ताल अनचाही कॉल करने वालों के रूप में की जानी चाहिए।
 
ट्राई ने कहा है कि गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों की तरफ से पी2पी (व्यक्ति-से-व्यक्ति) एसएमएस और वॉयस कॉल को हतोत्साहित करने और 2018 के कानून में बताए गए नियामकीय ढांचे को मजबूत करने के लिए पंजीकृत इकाई के अलावा अन्य व्यक्तियों द्वारा एक तय सीमा से अधिक प्रति सिम प्रति दिन एसएमएस और वॉयस कॉल के लिए शुल्क तय करने की जरूरत महसूस की गई है।
 
फिलहाल मोबाइल सेवा प्रदाता असीमित कॉल के साथ कई शुल्क प्लान मुहैया कराते हैं। नियामक को लगता है कि अलग-अलग शुल्क अपंजीकृत टेलीमार्केटर के लिए 10 अंक की संख्या का उपयोग करके वाणिज्यिक संचार करने को अव्यावहारिक बना सकते हैं।
 
ट्राई ने यह पाया है कि दंडात्मक कदमों के बावजूद 10 अंक के मोबाइल नंबरों से अनचाहे कॉल ‘ग्राहकों को परेशान और परेशान’ करते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि सिर्फ 78,703 ग्राहक ही प्रति सिम प्रतिदिन 100 से अधिक वॉयस कॉल करते हैं जबकि 99.87 प्रतिशत ग्राहक प्रतिदिन 50 तक ही कॉल ही करते हैं। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख