सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Taj Mahal
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 अगस्त 2015 (18:29 IST)

ताजमहल के साथ करें यादों को ताजा

ताजमहल के साथ करें यादों को ताजा - Taj Mahal
नई दिल्ली। ताजमहल घूमने गए होंगे तो उसके करीब खड़े होकर, उसके चारों तरफ बिछी हरी घास के लॉन पर बैठकर और या फिर इसके सामने बहती नहर के किनारे खड़े होकर फोटो भी जरूर खिंचवाई होगी। अगर हां, तो ताजमहल के ट्विटर अकाउंट पर आप अपनी ताज से जुड़ी यादों को ताजा कर सकते हैं और इसे रीट्वीट करके ताजमहल खुद उसे दुनिया से रूबरू कराएगा।
‘ताजमहल’ विश्व की पहली ऐसी ऐतिहासिक धरोहर है जिसका ट्विटर पर अपना अकाउंट है। पिछले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ताजमहल के ट्विटर हैंडल को शुरू किया था। इसे उत्तरप्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग चलाता है।
 
इसके शुरू होने के बाद से मात्र 6 दिन के भीतर इसके लगभग 16 लाख फॉलोअर बन चुके हैं। इस पर लोग ताज के साथ अपने चित्रों को साझा कर रहे हैं और ताजमहल का अकाउंट उन्हें रीट्वीट कर रहा है। 
 
हालांकि अभी लगभग 800 ट्वीट ही इस अकाउंट से हुए हैं लेकिन इस पर ‘माय ताज मैमरी’ हैशटैग के साथ तस्वीरें साझा करने वालों में देश-विदेश के कई लोग शामिल हैं। आप भी ट्विटर पर अपनी ताज से जुड़ी यादों को ताजमहल के साथ ही साझा कर सकते हैं। ताजमहल खुद केवल 10 लोगों को फॉलो करता है जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेशनल ज्योग्राफिक चैनल, उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग जैसे ट्विटर हैंडल शुमार हैं। (भाषा)