गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Smart phones, HIV test
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (15:22 IST)

स्मार्ट फोन करेगा एचआईवी का टेस्ट, जानिए कैसे

स्मार्ट फोन करेगा एचआईवी का टेस्ट, जानिए कैसे - Smart phones, HIV test
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के ग्रुप ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है। इसे स्मार्टफोन के साथ जोड़ने कर कोई भी यह पता लगा सकता है कि वो एचआईवी पॉजीटिव है या नहीं। इस डिवाइस के जरिए खून की एक बूंद महज 15 मिनट में तीन संक्रामक बीमारियों का पता लगाया सकता है।

कोलंबिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में इस डिवाइस को तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका प्रयोग बिना किसी संग्रहित ऊर्जा के भी किया जा सकता है क्योंकि इसके लिए जरूरी ऊर्जा स्मार्टफोन से भी ली जा सकती है। इस डिवाइस को ऑडियो जैक के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है।

इस डिवाइस के जरिए रवांडा के 96 मरीजों के खून की जांच की गई। इनमें से 97 प्रतिशत लोगों ने इस डिवाइस को इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। इस डिवाइस के जरिए घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं या नहीं। इस डिवाइस की लागत 34 डॉलर (करीब 2100) रुपए है।