• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 12 march 2025 live update
Last Updated : बुधवार, 12 मार्च 2025 (12:58 IST)

मध्यप्रदेश का बजट, सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़, कोई नया कर प्रस्ताव नहीं

mohan yadav jagdish dewra
Latest News Today Live Updates in Hindi: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को मध्‍यप्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट पेश किया। बजट में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं। बजट में सिंहस्थ की अधोसंरचना विकास के लिए 2 हजार करोड़। पल पल की जानकारी...


12:52 PM, 12th Mar
-मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के लिए राज्य का 4,21,032 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
-लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपए आवंटित।
-राजकोषीय घाटा, सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 4.66 प्रतिशत अनुमानित।
-अनुसूचित जनजातियों के लिए 47,296 करोड़ रुपए, अनुसूचित जातियों के लिए 32,633 करोड़ रुपए के प्रस्ताव। -बजट में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं।
-बजट में सिंहस्थ की अधोसंरचना विकास के लिए 2 हजार करोड़। 
 

12:10 PM, 12th Mar
वाराणसी में होली मिलन समारोह में बवाल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पथराव, छात्रों और स्थानीय लोग के बीच विवाद। ALSO READ: दिल्ली और दरभंगा पहुंचा होली और जुमे की नमाज का विवाद, किसने क्या कहा?

12:07 PM, 12th Mar
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये का होगा। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
 
यादव ने बजट पेश होने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो बयान में कहा कि जब सरकार बन रही थी, तो हमने पांच साल में परिव्यय को दोगुना करने का वादा किया था। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में हमने करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस साल का बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था। 2003 तक राज्य का बजट बढ़कर करीब 20,000 करोड़ रुपये हो गया था। अब यह 21 गुना होकर करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे विकास की गति का पता चलता है।

10:41 AM, 12th Mar
मोहन यादव कैबिनेट ने दी बजट को मंजूरी, कुछ ही देर में विधानसभा में पेश होगा मध्यप्रदेश का बजट। 

08:53 AM, 12th Mar
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 155 यात्रियों को छुड़ा लिया और 27 आतंकवादियों को मार गिराया।
 
दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने भी भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स से किया करार। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की उपग्रह कंपनी है स्पेसएक्स।

08:03 AM, 12th Mar
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 80 यात्रियों को छुड़ा लिया और 13 आतंकवादियों को मार गिराया। 30 पाक सैनिकों की हत्या। बताया जा रहा है कि 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। करीब 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है। BLA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

07:42 AM, 12th Mar
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। 4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता मध्यप्रदेश का 2025-26 का बजट। किसान, युवाओं के साथ महिलाओं के लिए बड़े एलान संभव। 

07:41 AM, 12th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय मॉरीशस दौरे पर है। दौरे के पहले दिन उन्हें मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय समुदाय को किया संबोधित। आज वे यहां के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। 

07:40 AM, 12th Mar
-अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस, उपराष्‍ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा।
-हरियाणा में आज नगर निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे।
-यूक्रेन रूस के साथ युद्ध विराम के लिए राजी। 
-राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी।