biodatamaker

‘स्लीप मोड में भी कम्प्यूटर को बचाएगा नया सॉफ्टवेयर’

Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (19:54 IST)
टोरंटो। आमतौर पर लोग अपने लैपटॉप की व्यक्तिगत सूचना की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं लेकिन इस दिशा में हुई नई प्रगति पर गौर करें तो उनको इससे काफी राहत मिल सकती है।
दरअसल, अनुसंधानकर्ताओं ने स्लीप मोड में भी कम्प्यूटर के डेटा को बचाने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर इजाद किया है। कनाडा के कॉनकोर्डिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने स्लीप मोड में भी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘हाइप्नोगार्ड’ नामक सॉफ्टवेयर विकसित किया है।
 
इंस्टॉल करने पर कम्प्यूटर के स्लीप मोड में जाने से पहले यह कम्प्यूटर के रैम (रैंडम एक्सेस मेमोरी) को एनक्रिप्ट कर देता है। इसके बाद उपयोगकर्ता जब एक बार फिर से कम्प्यूटर खोलता है तो यह रैम को डिक्रिप्ट करता है।
 
अनुंसधानकर्ताओं ने आधुनिक व्यक्तिगत कम्प्यूटर के हार्डवेयर में उपलब्ध सुरक्षा फीचर को पासवर्ड से लैस करके इस नए सॉफ्टवेयर का विकास किया है।
 
कॉनकोर्डिया विश्वविद्यालय के लियानयिंग झाओ ने कहा कि कम्प्यूटर के स्लीप मोड में जाने पर डेटा को बचाना खासकर मुश्किल काम होता है। ऐसा तब होता है जब लैपटॉप के लिड को बंद किया जाता है या कुछ देर तक काम नहीं करने के बाद यह स्लीप मोड में चला जाता है। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

साध्‍वी बनने निकली 20 साल की जैन युवती, परिवार पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट ने कहा- वो बालिग है, खुद कर सकती है फैसला

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

अगला लेख