dharma sangrah

कंपनियों की योजना को मिली मंजूरी, सिम से आधार जोड़ना होगा आसान

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (14:20 IST)
नई दिल्ली। आधार के जरिए मौजूदा मोबाइल फोन ग्राहकों के पुन: सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक सुगम और सुविधाजनक बना दिया है। अब उपभोक्ता के घर के दरवाजे पर पुन: सत्यापन की अनुमति के अलावा एक बारगी पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए भी सत्यापन हो सकेगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर को एप और आवीआएस के जरिए आधार से लिंक कराया जा सकेगा।
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नए तरीकों से सिम कार्ड को आधार से लिंक करने के टेलीकॉम कंपनियों के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह सुविधा 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे का कहना है कि उनके (दूरसंचार ऑपरेटर) प्लान को मंजूरी कर लिया गया है। हमने उनसे कहा है कि वे इस प्रक्रिया को 1 दिसंबर से लागू कर दें। 
 
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले महीने वन टाइम पासवर्ड (OTP), इंटरेक्टिव वाइस रेस्पॉन्स (IVRS) और एप से सिमकार्ड को आधार से लिंक कराने के तरीकों को मंजूरी दी थी। इसका आशय है कि यदि एक मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस में पंजीकृत है, तो ओटीपी तरीके का इस्तेमाल उस नंबर के पुन: सत्यापन के अलावा संबंधित ग्राहक के अन्य नंबरों के सत्यापन के लिए भी किया जा सकता है। 
 
करीब 50 करोड़ मोबाइल नंबर पहले ही आधार डेटाबेस में पंजीकृत हैं। इन सभी मामलों में पुन: सत्यापन के लिए ओटीपी का इस्तेमाल किया जा सकता है।  सरकार ने दूरसंचार ऑपरेटरों को विकलांग, बीमार या उम्रदराज लोगों को घर पर पुन: सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। उधर मोबाइल कंपनियों ने कहा है कि वे ओटीपी आधारित सत्यापन सेवा नवंबर माह के अंत तक उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए यूजर्स को स्टोर या रीटेल एजेंट के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। 

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की फिर अटकलें! क्या है इस तरह की खबरों की वजह

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

जेवर में जलभराव पर सियासत तेज, विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले- जिन्हें विकास नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर बड़ा एक्शन, 2 लाख एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त, अब बनेगा यूपी का बड़ा ‘लैंडबैंक’

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

अगला लेख