biodatamaker

SBI ने अपने ग्राहकों को ATM धोखाधड़ी से बचने के लिए दिए खास Tips

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (17:02 IST)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को लगातार सुरक्षित बैंकिंग के उपाय सुझाता रहता है। उसने ट्‍विटर पर एटीएम धोखाधड़ी से बचने के लिए टिप्स दिए हैं। इससे ग्राहक एटीएम से होने वाले फ्रॉड से बचे रह सकते हैं। इन टिप्स में बैंक ने बताया कि कैसे एटीएम का प्रयोग करना है और क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वे टिप्स-
 
बैंक ने कहा है कि एटीएम, पीओएस मशीन पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय कीपैड को कवर करने के लिए अपने हाथ का उपयोग करना चाहिए और ग्राहकों को कभी भी अपना पिन या कार्ड जानकारी शेयर नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त अपने कार्ड पर ही अपने पिन को कभी नहीं लिखना चाहिए।

अपने कार्ड के डिटेल या पिन के लिए बैंक या कहीं और से आए किसी कॉल या ई-मेल का जवाब आपको नहीं देना चाहिए। अपने पिन के रूप में जन्मदिन, फोन या अकाउंट नंबर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बैंक ने कुछ और सावधानियां भी बताई हैं जैसे कि अपनी ट्रांजेक्शन स्लिप को दूर रखना चाहिए और ट्रांजेक्शन शुरू करने से पहले जासूसी कैमरों की तलाश कर लेनी चाहिए जिससे आपके कार्ड की डिटेल लीक न हो। कीपैड हेरफेर से सावधान रहना चाहिए और एटीएम केबिन में अपने पीछे खड़े शख्स से सावधान रहना चाहिए। ट्रांजेक्शन अलर्ट के लिए साइनअप की सुविधा जरूर लें जिससे आपके खाते से होने वाले हर ट्रांजेक्शन की आपको जानकारी मिल सके।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख