suvichar
✕

Samsung Galaxy A31 भारत में लांच, 48MP कैमरा और दमदार बैटरी जैसे धमाकेदार फीचर्स

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (19:44 IST)
Samsung ने भारत में नया स्मार्टफोन Galaxy A31 लॉन्च कर दिया है।  Galaxy A31 इस साल आने वाला सैमसंग गैलेक्सी A-सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन लगातार 22 घंटों तक वीडियो दिखा सकता है।

Samsung Galaxy A31 में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स हैं। स्मार्ट फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 21,999 रुपए रखी गई है। Samsung Galaxy A31 की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और वाइट में मिलेगा। फोन में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

इसमें 48 मेगापिक्सव का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A31 में 6.4 इंच का सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। यह FHD+ रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी लगी हुई है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख