Hanuman Chalisa
✕

#Webviral फेसबुक से हटा दीजिए अपनी जन्म तारीख, जानिए क्यों

Written By WD
Updated: सोमवार, 25 जुलाई 2016 (16:48 IST)
आपके जन्मदिन और जीवन के कुछ खास पलों को आपके अपनों को याद दिलाने का काम फेसबुक बखूबी करता है। वहां तक तो ठीक है लेकिन अगर आपकी जन्म तारीख और अन्य जानकारी भी आपने फेसबुक पर डाल रखी है, तो यह आपको परेशानी में भी डाल सकता है।
 
अगर आपने भी फेसबुक पर जन्मदिन से लेकर परिवार और अपनी निजी जानकारी डाल रखी है, तो जितना जल्दी हो सके, आपको इसे तु हटा देना चाहिए। जी हां, भले ही फेसबुक आपको अपडेट रखने में मदद करता है, लेकिन आपके द्वारा यहां मेंशन की गई जन्मतिथि से लेकर फोन नंबर, मेल आईडी और अन्य जानकारी, न केवल सायबर क्राइम की संभावना को बढ़ाती है, बल्कि आपको सायबर क्राइम का शिकार भी बना सकती है। 
 
पिछले कुछ समय से यह देखने में आया है कि फेसबुक, ट्वि‍टर, लिंक्डइन जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दी गई निजी जानकारी व सूचनाएं, साइबर क्राइम को बढ़ावा देने में मददगार साबित हुई हैं। और पिछले 1 साल में इस तरह के अपराधों में 57 प्रतिशत की बढ़ातरी हुई है। यह सूचनाएं, सायबर चोरों के लिए किसी जैकपॉट जीतने से कम नहीं है।
 
सायबर क्राइम प्रोफशनल्स भी निजी जानकारियों और तस्वीरों को फेसबुक या सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर साझा न करने की सलाह देते हैं, जिसमें आपका फोन नंबर, कार्यस्थल, ईमेलआईडी व पारिवारिक जानकारी शामिल है। आप जितनी जानकारी इन सासाइट्स पर डालेंगे, आपके साइबर शिकार होने की उतनी ही संभावना प्रबल होगी।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख