Hanuman Chalisa

जियो ने बनाया एक और कीर्तिमान

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (13:19 IST)
मुंबई। रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में खुद को ही पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बनाया है। 
 
जियो सूत्रों के मुताबिक यह लगातार नौवां महीना है जब रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में टॉप किया है। अगस्त महीने के मुकाबले सिंतबर महीने में जियो को छोड़ बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियों की 4जी स्पीड में कमी देखी गई, वहीं जियो की इंटरनेट स्पीड में सुधार दिखा।
 
दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक 4जी डाउनलोड स्पीड के लिहाज से सितंबर महीने में रिलायंस जियो एक बार फिर शीर्ष पर रही। अपने ही पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए, 21.9 MBPS 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो ने नया कीर्तिमान बनाया। एक महीने पहले स्पीड 18.4 MBPS थी। यानी जियो की स्पीड में लगभग 3.5 MBPS की बढ़ोतरी देखने को मिली। 
 
ट्राई के आकंड़ों के अनुसार सिंतबर महीने में भारती एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड घटकर स्पीड 7.5 MBPS रह गई। जो अगस्त माह में 8.5 MBPS थी। इंडस्ट्री मानकों के हिसाब से यह बड़ी गिरावट है। 4जी डाउनलोड स्पीड के मोर्चे पर एयरटेल चौथे स्थान पर रही।
 
इस दौरान वोडाफोन दूसरी सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क कंपनी रही जिसके नेटकर्व पर डाउनलोड स्पीड 8.7  MBPS आंकी गई। वहीं आइडिया 8.6 MBPS स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर रही। इन दोनों कंपनियों का प्रदर्शन अपने ही अगस्त माह के प्रदर्शन के मुकाबले कमजोर रहा। इससे पिछले महीने अगस्त में वोडाफोन की डाउनलोड स्पीड 9.0 MBPS रही थी। वहीं आइडिया के नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 8.7 MBPS थी।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

इंदौर में एडिशनल डीसीपी को मारा धक्का, बूरी तरह सड़क पर गिरे, पुलिस ने युवकों को पीटा, 6 लोग हिरासत में

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

अगला लेख