Hanuman Chalisa
✕

Reliance Jio ने गेमिंग स्टार्टअप क्रिकी में किया निवेश, लांच किया मोबाइल गेम 'यात्रा'

Updated: गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (16:25 IST)
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (reliance jio) ने सैन फ्रांसिस्को बेस्ड मोबाइल गेमिंग कंपनी क्रिकी (krikey) में निवेश किया है। रिलायंस जियो ने निवेश की कुल रकम का खुलासा नहीं किया है। क्रिकी में अब तक कुल मिलाकर 22 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया है। 
 
भारत में क्रिकी ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर ऑगमेंटेड रियलिटी बेस्ड 'यात्रा' नाम का एक मोबाइल गेम लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस नए गेम के 3D अवतार के साथ खेलने की विशेष सुविधा मिलेगी। सभी मोबाइल यूजर्स इस गेम को खेल सकेंगे। गेम को गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
देश में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। 2021 तक भारत में गेमिंग इंडस्ट्री करीब 100 अरब रुपए का आंकड़ा छू लेगी। जो 2022 तक 143 अरब रुपए तक पहुंच सकती है। रिलायंस जियो गेमिंग मार्केट में अपने कदम मजबूती से जमाना चाहती है। क्रिकी में निवेश को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
 
रिलायंस जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा कि क्रिकी, भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी को ऑगमेंटेड रियलिटी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। हमारा विज़न दुनिया भर के सर्वोत्तम अनुभवों को भारत लाना है। ‘यात्रा’ गेम इस दिशा में एक कदम है। ऑगमेंटेड रियलिटी गेमिंग, इस्तेमाल करने वालों को अपनी ही तरह की एक नई दुनिया में ले जाता है। हम जियो और अन्य उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे ‘यात्रा’ गेम के माध्यम से ऑगमेंटेड रियलिटी का अनुभव करें। 
गेम लॉन्च के मौके पर क्रिकी के संस्थापक जाह्नवी और केतकी श्रीराम ने कहा कि क्रिकी में काल्पनिकता और वास्तविकता को एक साथ लाना ही हमारा विजन है। ऑगमेंटेड रियलिटी के माध्यम से हम काल्पनिक दुनिया को सीधे आपके घर तक पहुंचाएंगे और वो भी आपके मोबाइल फोन के जरिए।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

राहुल गांधी ने पूरा किया वादा, बड़वानी की प्रियंका आंखों के इलाज के बाद लौटी, इंदौर में छात्रों के मंच में बताई थी तकलीफ

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1225 अंक उछलकर 77 हजार के करीब

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख