dharma sangrah

जियो का नया धमाका, 90 दिन फ्री मिल सकता है यह ऑफर!

Updated: बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (16:27 IST)
नई दिल्ली। जियो सिम के वेलकम ऑफर के बाद अब उपभोक्ताओं को रिलायंस की तरफ से एक और ऑफर मिलने वाला है। रिलायंस जल्द ही अपनी डीटीएच की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहक या उपभोक्ता रिलायंस जियो डीटीएच के वेलकम ऑफर योजना की उम्मीद कर सकते हैं।  इसके साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि जियो डीटीएच सर्विस 90 दिनों के लिए मुफ्त रहेगी। इसका मायने यह कि उपभोक्ताओं को करीब 3 महीने तक जियो की डीटीएच सेवा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। 
 
जियो डीटीएच सेट टॉप बॉक्स पूरी तरह से तैयार है और कंपनी इसे अप्रैल में किसी भी दिन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एंड्रॉइड और एप्पल सेट टॉप बॉक्स के जरिए टेलीविजन पर टीवी चैनल देखने के लिए भी जियो डीटीएच सर्विस मदद करेगी और इसके लिए ग्राहकों को महीने में सिर्फ 180 रुपए का भुगतान करना होगा। 
 
जियो डीटीएच सेट टॉप बॉक्स जियो ब्रॉडब्रैंड कनेक्टीविटी के साथ काम करेगा जो कि 1 जीबीपीएस की स्ट्रीमिंग स्पीड देगी। सेट टॉप बॉक्स की तस्वीर पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बॉक्स में 300 से ज़्यादा टीवी चैनल और 50 से अधिक एचडी चैनल होंगे।
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Ahmedabad Water Sewer Connection Online : अहमदाबादवासियों के लिए बड़ी राहत, पानी-सीवर कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बांटी राहत सामग्री

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

अगला लेख