dharma sangrah
✕

PUBG को लेकर सामने आईं ये नई जानकारियां, भारतीय वर्जन में होंगे ये बदलाव

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (21:24 IST)
PUBG के चाहने वालों का इतंजार जल्द खत्म होने वाला है। PUBG के दोबारा वापसी की घोषणा के बाद से ही लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। खबरों के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते में गेम रिलॉन्च किया जा सकता है। PUBG में कई बड़े बदलाव भी देखने मिलेंगे, जो पहले गेम में मौजूद नहीं थे।
 
PUBG Mobile India (पबजी) को दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गेम डेवलपर्स भारत सरकार से इसके अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि PUBG Corporation की तरफ से गेम को भारत में दोबारा रिलीज करने की निश्चित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह भी जानकारी सामने आई है कि PUBG को सरकार की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है।
 
भारत सरकार ने इस साल सितंबर में यूजर्स डेटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर चिंता जताते हुए 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इसमें पॉप्युलर गेम PUBG Mobile भी शामिल था। पबजी को चाइनीज कंपनी Tencent से पार्टनरशिप के चलते बैन किया गया था। अब कंपनी भारत के लिए अलग से गेम शुरू कर रही है।
 
प्री-रजिस्ट्रेशन खुले : लॉन्चिंग से पहले पबजी मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं और एंड्रॉयड के अलावा आईओएस यूजर्स भी पबजी के इंडियन वर्जन खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यूजर्स TapTap गेम शेयर कम्युनिटी में प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हालांकि फिलहाल ये सुविधा सिर्फ कम्युनिटी मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है।
 
ये होंगे बदलाव : भारतीय वर्जन में कैरेक्टर कोई भी प्रोटेक्टिव Attire नहीं पहनेंगे। खेल के भारतीय संस्करण के लिए हिट इफेक्ट को ग्लोबल या कोरियाई वर्जन के अलग, हरे रंग में लॉक कर दिया जाएगा। PUBG मोबाइल इंडिया में कथित रूप से प्लेटाइम (Playtime) को सीमित किया जा सकेगा।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

LIVE: टाइगर पर हमले में शूटर रेहान की मुख्य भूमिका, नेपाल भागने का था प्लान

पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का कड़ा फैसला: गन्ने से इथेनॉल बनाने पर रोक, मक्के पर प्रोत्साहन घटा

प्रेयर के दौरान हुआ खौफनाक हादसा: लाइव स्ट्रीमिंग के बीच पादरी के सिर पर गिरा भारी क्रूस, मौके पर मौत

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक; 2400 गिरफ्तार

सीएम धामी ने दी महानवमी की बधाई, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के 30% आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

अगला लेख