Hanuman Chalisa
✕

आधार से 10 दिन में बन जाएगा आपका पासपोर्ट, जानिए कैसे

Updated: मंगलवार, 6 जनवरी 2015 (12:47 IST)
नई दि‍ल्‍ली। अगर आप पासपोर्ट बनवाने के ‍‍‍लिए परेशान हो रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। सिर्फ 10 दिन में पासपोर्ट बन सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए दस्तावेजों की लिस्टिंग करना भी जरूरी नहीं है।

अपने दस्तावेज आवदेक ऑनलाइन समिट कर सकता है। साथ ही पहचान और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम डॉक्यूमेंट की जगह सिर्फ एक आधार कार्ड से काम हो जाएगा। आवेदन करते ही आपको अपने अनुसार अगले 3 दिनों में अपाइंटमेंट फिक्स करना है। इसके ठीक 7 दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। सिर्फ 10 दिनों की प्रक्रिया में आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड को पासपोर्ट के लिए जनवरी से जरूरी कर दिया है।

सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के संबंध में लगातार शिकायतें आती हैं और इसके चलते पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। आवेदक किस तरह अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और सिर्फ 10 दिन में अपना पासपोर्ट हासिल कर सकता है।

सरकार ने आधार की प्रक्रिया से आवेदक की आपराधिक गति‍वि‍धि‍यों के सत्यापन की प्रणाली स्थापित करने की कोशिश की है। नई प्रक्रिया के तहत यदि कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और उसके पास आधार कार्ड नहीं है तो पहले उसे आधार कार्ड बनवाना पड़ सकता है। (एजेंसियां)
 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा