Hanuman Chalisa
✕

पैनासोनिक ने लांच किए नए स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2017 (16:54 IST)
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक इंडिया ने भारतीय बाजार में 4 जी समर्थित दो नए स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा की। पैनासोनिक इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शर्मा ने यहां इन दोनों स्मार्टफोन को पेश करते हुए कहा कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इलुगा रे मैक्स और इलुगा रे एक्स दो नए स्मार्टफोन पेश किए जा रहे हैं जो सिर्फ ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ही उपलब्ध होगा।
 
फोन के फीचर्स : इलुगा रे मैक्स का वजन 165 ग्राम है। एंड्राइड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम और 1.4 गीगाहर्ट्ज 64 बिट ओक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर आधारित यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 एवं 32 जीबी रॉम में उपलब्ध है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
इसमें 16 एमपी को रियर और आठ एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें 3000 एमएएच बैटरी है। 32 जीबी वाले स्मार्टफोन की कीमत 11499 रुपए और 64 जीबी वाले की कीमत 12499 रुपए है। इसी तरह से इलुगा रे एक्स एंड्रायड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम एवं 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर पर आधारित है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी रॉम है जिसे 64 जीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 16 एमपी रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है। इसकी कीमत 8999 रुपए है। 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख