dharma sangrah
✕

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

Updated: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (18:56 IST)
ऑनलाइन गेमिंग पर नए नियम लागू करने का ऐलान किया है।  केंद्र सरकार ने केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि ये नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी होंगे। वैष्णव ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों और अन्य हितधारकों के साथ कई बार चर्चा की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का रुख पूरी तरह परामर्श-आधारित है और नियम लागू करने से पहले उद्योग जगत के साथ एक और बैठक की जाएगी। इन्हें ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार माना जा रहा है, जो भारत को सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर ले जाएगा। 
 
यह विधेयक उन खतरनाक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाने के लिए बनाया गया है जो आसान कमाई का झांसा देकर लोगों को लत, कर्ज और मानसिक तनाव की ओर धकेलते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम परिवारों की सुरक्षा और  डिजिटल अर्थव्यवस्था को सुरक्षित दिशा देने के लिए उठाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पहले ही गेमिंग डिसऑर्डर को एक बीमारी के रूप में मान्यता दे चुका है। रिपोर्टों के अनुसार, लाखों युवा इस लत का शिकार हो चुके हैं, जिससे आर्थिक बर्बादी और आत्महत्या जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: GST कटौती के बाद आ गई Maruti कारों की फाइनल कीमतें, कौनसा है सबसे सस्ता मॉडल
क्या हैं online gaming bill 2025 के प्रावधान
भारत और भारत के बाहर से चल रहे सभी प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा।
ई-स्पोर्ट्स की मान्यता इन्हें वैध खेल का दर्जा मिलेगा। प्रशिक्षण अकादमियां, शोध केंद्र और टूर्नामेंट आयोजित होंगे।
ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध इनका प्रचार-प्रसार व वित्तीय लेनदेन अवैध होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर नियामक प्राधिकरण गेम्स की श्रेणी तय करेगा, पंजीकरण करेगा और शिकायतें सुनेगा।
क्या हैं सजा का प्रावधान
मनी गेम्स चलाने पर 3 साल कैद और 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना।
विज्ञापन पर 2 साल की सज़ा और 50 लाख रुपए जुर्माना।
बार-बार अपराध पर 5 साल की कैद और 2 करोड़ रुपए तक जुर्माना।
कंपनियों की जवाबदेही- दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
जांच और जब्ती के अधिकार – सरकार को तलाशी, गिरफ्तारी और डिजिटल संपत्ति जब्त करने का अधिकार। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख