dharma sangrah
✕

OnePlus लांच करने जा रहा है सस्ता स्मार्टफोन, होंगे धमाकेदार फीचर्स

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (17:44 IST)
वनप्लस भारत में OnePlus Z जल्द लॉन्च कर सकती है। सीईओ पीट लाउ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कंपनी भारत में फिर से सस्ते स्मार्टफोन लाने के प्लान पर काम कर रही है।
 
वन प्लस जल्द ही अपना किफायती स्मार्टफोन वनप्लस जेड लॉन्च कर सकती है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कंपनी ने हाल के दिनों में कई संकेत दिए हैं। वनप्लस एक सस्ता स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसके अतिरिक्त कंपनी जल्द ही कई अन्य प्रोडक्ट भी बाजार में लॉन्च करने की योजना में है, जो सस्ते होंगे। ये प्रोडक्ट्स कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के बाजार में भी लाचं करेगी।

ये हो सकते हैं वनप्लस जेड के फीचर्स : OnePlus Z में 6.4 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और स्क्रीन पर पंच-होल कटआउट की सुविधा दी गई है। यह क्वालकॉम के 765 प्रोसेसर द्वारा  संचालित हो सकता है, जिसे 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा जा सकता है। अपकमिंग OnePlus Z में एक ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। 
 
इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर और 12-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता है। स्मार्टफोन 4000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 30T Warp फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा देता है।
 
खबरों के मुताबिक कंपनी वनप्लस जेड स्मार्टफोन की कीमत 16,000 से 23,000 रुपए के बीच हो सकती है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख