ramcharitmanas

वन प्लस-3टी भारत में पेश, कीमत 29,999 रुपए

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (21:20 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन वनप्लस-3 का अद्यतन संस्करण 3टी शुक्रवार को भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपए है।
वनप्लस के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने बताया कि वनप्लस 3टी में 3400 एमएमएच की बैटरी, 6 जीबी रैम, 16 एमपी का कैमरा व ऑक्सीजेन ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह फोन 14 दिसंबर से पोर्टल अमेजन से बिकेगा। इसके साथ ही कंपनी ने 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में हैंडसेट विनिर्माण अगले महीने से फिर शुरू करने की घोषणा की है।
 
उन्होंने कहा कि वनप्लस 3टी के 64 जीबी संस्करण की कीमत 29,999 रुपए जबकि 128 जीबी संस्करण की कीमत 34,999 रुपए होगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों से मिली राय व सुझावों के आधार पर कुछ बदलाव करते हुए यह संस्करण पेश किया है।
 
अग्रवाल ने कहा कि वनप्लस के भारत प्रमुख बाजार है और वह यहां अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत जहां वह नए विशेष शोरूम खोल रही है वहीं बेंगलुरु में कंपनी का ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ अगले महीने से शुरू होगा। 
 
कंपनी ने 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में हैंडसेट बनाने शुरू किए थे जिन्हें आपूर्ति श्रृंखला संबंधी दिक्कतों के चलते रोक दिया गया लेकिन अब अगले महीने से कंपनी इसे फिर शुरू करेगी। (भाषा)
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख