Hanuman Chalisa
✕

Airtel ने पेश किया धमाकेदार प्लान, 2GB डेटा के साथ मिलेगा 4 लाख का बीमा

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (16:58 IST)
नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel) ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के समझौता कर एक नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 599 रुपए का है।
 
इस प्लान की खूबी यह है कि इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल-STD कॉलिंग और डेली SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान में 84 दिन की वैधता होगी।
ALSO READ: रिलायंस जियो ने जुलाई में जोड़े 85 लाख से ज्यादा ग्राहक, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया को झटका
एयरटेल पहले से 499 रुपए वाला प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिन है। 599 रुपए वाले प्लान में एक्स्ट्रा लाइफ इंश्योरेंस बेनेफिट शामिल है। कंपनी के मुताबिक 599 रुपए वाले रिचार्ज की वैलिडिटी 84 दिन होगी और प्रत्येक रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस कवर ऑटोमैटिक तरीके से कंटीन्यू रहेगा।
ALSO READ: एयरटेल को पछाड़ रिलायंस जियो मोबाइल सेवा कंपनियों में पहुंची दूसरे नंबर पर
599 रुपए का पहला रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को इंश्योरेंस के लिए खुद को इनरॉल कराना होगा। कस्टमर्स SMS, एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल के अधिकृत रिटेल स्टोर के जरिए इंश्योरेंस के लिए इनरॉल करा सकते हैं।
 
कंपनी के अनुसार 18-54 आयु वर्ग वाले सभी ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर मिलेगा। एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर के लिए अतिरिक्त पेपरवर्क या मेडिकल परीक्षण नहीं कराना पड़ेगा। रिचार्ज के बाद यूजर्स जैसे ही इंश्योरेंस के लिए रजिस्टर्ड होंगे, उन्हें इंश्योरेंस का सर्टिफिकेट तुरंत डिजिटली मिल जाएगा।
 
कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के आग्रह पर इंश्योरेंस की फिजिकल कॉपी उनके पते पर भेजी जाएगी। यह प्लान फिलहाल तमिलनाडु और पुडुचेरी के ग्राहकों के लिए है। कुछ महीनों में कंपनी इसे देश के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाएगी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे 1.10 लाख लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अरुणाचल प्रदेश में 11,200 MW की परियोजना के खिलाफ हिंसा, NHPC ऑफिस और पुलिस स्टेशन में आगजनी, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमले के आरोप से मचा तनाव, हूतियों का इनकार, रियाद एयरपोर्ट आज से खुलेगा

अगला लेख