बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Nepal, earthquake, mobile app
Written By

मोबाइल एप बताएगा कि कब आएगा भूकंप

मोबाइल एप बताएगा कि कब आएगा भूकंप - Nepal, earthquake, mobile app
नेपाल, भारत में भूकंप ने हाहाकार मचा दिया। लोग अभी भी डर के साए में जी रहे हैं। हम आपको बताते हैं ऐसे मोबाइल एप जो आपको भूकंप आने की पहले ही सूचना दे देंगे।

यूरेकूरू कॉल : एपल आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ओएस वाले गैजेट्स के लिए है। इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप भूकंप आने से पहले ही अलर्ट जारी कर देता है। इसके अलावा यह भूकंप का केंद्र और उससें जुड़ी कई जानकारियां मैप के तहत उपलब्ध कराता है।
अगले पन्ने पर, दो एप...

अर्थक्वेक अलर्ट :  भूकंप और सुनामी की जानकारी देने वाला अर्थक्वेक एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए है। इसे गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप 4.5 से ऊपर की तीव्रता वाले भूकंप की जानकारी देता है। यह एप  भूकंप और सुनामी के बारे में अलर्ट करने समेत इसकी लोकेशन भी मैप के आधार पर बताता है। इस एप के डाटा को आप इंटरनेट पर भी साझा कर सकते हैं।

जेम्पालोका :  भूकंप आने से पहले उसकी जानकारी देने वाला यह  जेम्पालोका  एप ब्लैकबेरी ओएस वाले स्मार्टफोन्स के लिए है। भूकंप की जानकारी यह वायब्रेट और रेड ग्लाविंग के तहत देता है। यह एप भी आने वाले भूकंप की जानकारी मैप के तहत उपलब्ध क राता है। इस एप को आप ब्लैकबेरी वर्ल्ड से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।