suvichar

Aadhaar Authentication लेनदेन, मई में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

Updated: शनिवार, 7 जून 2025 (17:16 IST)
Aadhaar संख्या धारकों ने मई 2025 में 211 करोड़ से अधिक प्रमाणीकरण लेनदेन किए। इससे ऐसे लेन-देन की स्थापना के बाद से अब कुल संख्या 15,223 करोड़ से अधिक हो गई है। इसके अतिरिक्त मई 2025 में 15.49 करोड़ फेस प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए गए।

भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने यहां इस संबंध आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मई में आधार प्रमाणीकरण लेनदेन पिछले महीने की तुलना में अधिक हैं। मई 2024 में 201.76 करोड़ ऐसे लेनदेन हुए थे।
 
यूआईडीएआई ने कहा कि बढ़ती संख्या दर्शाती है कि कैसे आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रभावी कल्याण वितरण में एक सुविधाजनक भूमिका निभा रहा है, और सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्वेच्छा से लाभ उठा रहा है। यह लाखों लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने का उत्प्रेरक है।
ALSO READ: RBI के 2 बड़े फैसलों से बढ़ा निवेशकों का उत्साह, भारत अमेरिका ट्रेड डील पर शेयर बाजार की नजर
प्रमाणीकरण की बढ़ती संख्या आधार के व्यापक उपयोग और उपयोगिता तथा देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को दर्शाती है। यूआईडीएआई के एआई/एमएल आधारित आधार फेस प्रमाणीकरण समाधानों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मई 2025 में, 15.49 करोड़ फेस प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए गए, जो इस प्रमाणीकरण पद्धति को अपनाने और आधार संख्या धारकों को इससे होने वाले लाभ को रेखांकित करता है।
 
मंत्रालयों और विभागों, वित्तीय संस्थानों, तेल विपणन कंपनियों, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं सहित 100 से अधिक संस्थाएँ लाभ और सेवाओं के सुचारू वितरण के लिए फेस प्रमाणीकरण का उपयोग कर रही हैं।
 
इसी तरह, मई में 37 करोड़ से अधिक ई-केवाईसी लेनदेन किए गए। आधार ई-केवाईसी सेवा ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं सहित क्षेत्रों में व्यापार करने में आसानी को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Weather Alert : गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

BRICS at Bharat Mandapam : ब्रिक्स डिनर में भारतीय स्वाद के साथ गूंजा किशोर कुमार का गाना, मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाकर जीता दिल

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

BRICS में एंट्री चाहता है Pakistan, आतंकवाद पर भारत का रुख क्यों बन सकता है सबसे बड़ा रोड़ा? घोषणा-पत्र से आतंकिस्तान को बड़ी चेतावनी

अगला लेख