dharma sangrah

चीन में नहीं खुल रहा माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन बिंग, कंपनी कर रही है मामले की जांच

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (15:28 IST)
बीजिंग। माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन बिंग बृहस्पतिवार को चीन में नहीं खुला। सोशल मीडिया उपयोक्ताओं को डर है कि कहीं यह नई विदेशी वेबसाइट ना हो जिस पर चीन के सेंसर ने प्रतिबंध लगा दिया हो। कंपनी इस मामले की जांच कर रही है।


बुधवार से चीन में बिंग सर्च इंजन के यूआरएल ‘सीएन डॉट बिंग डॉट कॉम’ (cn.bing.com) को खोलने पर गलत पता (एरर) का संदेश दिख रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि मौजूदा समय में बिंग को चीन में नहीं खोला जा सकता है। हम आगे की कार्रवाई में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस मामले की जांच कर रही है। चीन की साम्यवादी व्यवस्था में ऑनलाइन सेंसरशिप भी लगाई जाती है। इसे प्रौद्योगिकी जगत में ‘ग्रेट फायरवाल’ के तौर पर जाना जाता है। इसने फेसबुक, ट्विटर समेत कई अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों की साइट को प्रतिबंधित कर रखा है।

हालांकि बिंग के मामले में अभी स्पष्ट नहीं है कि यह चीन में प्रतिबंधित वेबसाइट की सूची में शामिल हो गई है या कोई और तकनीकी खामी की वजह से यह नहीं चल पा रही है। चीन ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

अगला लेख