biodatamaker
✕

How To Use Threads : Twitter के लिए किलर बनेगा Meta का Threads, कुछ ही मिनटों में 1 करोड़ लोगों ने किया साइनअप

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (20:44 IST)
How To Use Threads : मेटा (Meta) के मार्क जुकरबर्ग (mark zuckerberg) ने बुधवार रात को एलन मस्क को झटका देते हुए थ्रेड्स (Threads) एप्लीकेशन लॉन्च कर दिया। जुकरबर्ग का थ्रेड ऐप ट्विटर (Twitter) के लिए किलर माना जा रहा है।
Threads
लॉन्च होते ही मचाया तहलका : फेसबुक (Facebook) को दुनियाभर में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनाने वाले जुकरबर्ग के नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने लॉन्च होते ही हड़कंप मचा दिया।
Threads

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का प्रतिद्वंद्वी मेटा के स्‍वामित्‍व वाला थ्रेड्स अब 100 देशों में एंड्रॉइड और आईओएस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। 
Threads

कुछ ही मिनटों में 1 करोड़ से ज्यादा लोग थ्रेड एप्लीकेशन पर साइनअप कर चुके हैं, जबकि गूगल प्लेस्टोर पर इसे तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है।
ALSO READ: मेटा ने लॉन्‍च किया Threads, कैसे देगा Twitter के 100 करोड़ यूजर्स को टक्‍कर?
नहीं देना होगा कोई पैसा : थ्रेड्स ऐप के लॉन्च होने से एलन मस्क की परेशानियां बढ़ने वाली हैं, क्योंकि ट्विटर का वेरीफाई अकाउंट होल्डर को हर महीने लगभग 650 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन, थ्रेड्स मुफ्त में सेवाएं दे रहा है। ऐसे में यूजर्स थ्रेड्स की जोर जा सकते हैं।
 
मिलेंगे इंस्टाग्राम के फीचर्स : थ्रेड्स को एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में लॉन्च किया गया था। हालांकि इसमें इंस्टाग्राम के कुछ फीचर्स भी हैं। लॉन्च होने के महज 2 घंटे के भीतर 20 लाख से अधिक लोगों ने इसे साइन-अप किया है। थ्रेड में यूजर्स 550 शब्द लिख सकते हैं।
Threads

फोटो और वीडियो क्लिप भी शेयर की जा सकती है। थ्रेड्स ऐप लगभग ट्विटर की तरह ही है। मेटा का दावा है कि यूजर्स आसानी से आपके इंस्टाग्राम स्टोरी पर थ्रेड्स पोस्ट शेयर कर सकते हैं, या आपके पोस्ट को आपके द्वारा चुने गए किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर लिंक के रूप में साझा कर सकते हैं। 
Threads
कैसे करें  Threads का प्रयोग 
आपके पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट होना जरूरी है जबकि आपका इंस्टाग्राम यूजर नाम स्वचालित रूप से रजिस्टर्ड हो जाएगा, आप इसे बदल सकते हैं। यूजर्स किसी प्रोफ़ाइल को अनफ़ॉलो, रिपोर्ट, ब्लॉक या प्रतिबंधित कर सकते हैं  बिल्कुल इंस्टाग्राम और ट्विटर की तरह।
Threads

यूजर्स इस पर व्यक्तिगत जानकारी भी लगा सकते हैं। प्रत्येक थ्रेड्स पोस्ट के नीचे लाइक, कमेंट, रीपोस्ट और शेयर करने के ऑप्शन रहेगा।  आपके इंस्टाग्राम ऐप पर ब्लॉक किए गए किसी भी यूजर को थ्रेड्स पर भी ब्लॉक कर दिया जाएगा। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख