Hanuman Chalisa
✕

टेलीकॉम सेक्टर के लिए राहत पैकेज को मंजूरी, सरकार के सुधार कदमों का Jio ने किया स्वागत

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (18:17 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने दूरसंचार सेक्टर के लिए भारत सरकार द्वारा घोषित सुधारों और राहत पैकेज का खुले दिल से स्वागत किया है। एक बयान में कंपनी ने कहा है कि ये सुधार भारत के दूरसंचार क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में वक्त पर उठाया गया कदम है। भारत को दुनिया की अग्रणी डिजिटल सोसाइटी बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को इन सुधारों से बल मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि डिजिटल क्रांति के फायदे सभी 135 करोड़ भारतीयों तक पहुंचे, यही रिलायंस जियो का मिशन है। इसी मिशन के तहत जियो ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि भारतीयों को दुनिया की सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला, सबसे अधिक और सबसे किफायती डेटा मिले। सरकार के दूरसंचार क्षेत्र के सुधार हमें अपने ग्राहकों के लिए नए और अच्छे प्लान लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

जियो डिजिटल इंडिया विजन के सभी लक्ष्यों को पाने के लिए भारत सरकार और उद्योग के अन्य खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं, ताकि हम सामूहिक रूप से अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को उत्पादक बना सकें और प्रत्येक भारतीय के जीवन को सुगम बना सकें।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश डी अंबानी ने कहा, दूरसंचार क्षेत्र अर्थव्यवस्था के प्रमुख प्रेरकों में से एक है और भारत को एक डिजिटल समाज बनाने के लिए प्रमुख प्रवर्तक है, मैं भारत सरकार के सुधारों और राहत उपायों की घोषणा का स्वागत करता हूं। जो उद्योग को डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। मैं माननीय प्रधानमंत्री को इस सहासिक पहल के लिए धन्यवाद देता हूं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख