Daily Horoscope
✕

Jio Platforms का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़ा, अप्रैल-जून तिमाही में 5,098 करोड़ हुआ

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2023 (00:11 IST)
Jio Platforms: रिलायंस समूह (Reliance Group) की डिजिटल सेवा कंपनी (digital services company) जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) का अप्रैल-जून तिमाही में ग्राहक आधार बढ़ने और बेहतर औसत राजस्व मिलने से शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 5,098 करोड़ रुपए हो गया। 1 साल पहले की समान तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 4,530 करोड़ रुपए रहा था।
 
जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस की दूरसंचार इकाई जियो इन्फोकॉम, कुछ स्टार्टअप और संगीत एवं वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं। शुक्रवार को घोषित तिमाही नतीजों के मुताबिक अप्रैल-जून की अवधि में इसकी परिचालन आय 11.3 प्रतिशत बढ़कर 26,115 करोड़ रुपए हो गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 23,467 करोड़ रुपए थी।
 
इस तिमाही में 90 लाख शुद्ध ग्राहक जुड़े और कुल डेटा ट्रैफिक 28 प्रतिशत बढ़कर 33.2 अरब गीगाबाइट हो गया। प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) भी जून तिमाही में 2.8 प्रतिशत बढ़कर 180.5 रुपए हो गया। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अपने ट्रू5जी नेटवर्क के विस्तार में तीव्र प्रगति कर रहा है। जियो इस साल दिसंबर के पहले ही देश भर में 5जी नेटवर्क खड़ा करने की राह पर अग्रसर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख