Hanuman Chalisa

Jio फोन यूजर्स के लिए 5 सस्ते प्लान, 22 रुपए में मिलेगा 2 जीबी डेटा, जानिए हर प्लान का फायदा

Updated: बुधवार, 3 मार्च 2021 (16:27 IST)
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो फोन ग्राहकों के लिए 5  नए डेटा प्लान्स लांच किए हैं। ये प्लान न्यूनतम 22 से अधिकतम 152 रुपए तक के हैं। पांच डेटा प्लान्स 22 रुपए, 52 रुपए, 72 रुपए, 102 रुपए और 152 रुपए के हैं। इनमें 2GB का डेटा मिलता है।

पांचों प्लान्स 28 दिन की वैधता रहेगी। इन पांच प्लान्स से पहले कंपनी ने सालाना 749 रुपए का सालाना प्लान पेश किया था। पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने मौजूदा जियो फोन यूजर्स के लिए 749 रुपये का सालाना प्लान और नए ग्राहकों के लिए 1,999 रुपए और 1,499 रुपए के दो प्लान्स लॉन्च किए थे। जियो प्रीपेड यूजर्स 11 रुपए की शुरुआती कीमत में 4G डेटा वाउचर्स का फायदा ले सकते हैं। जानिए हर प्लान का फायदा
 
22 रुपए वाला प्लान : 22 रुपए के डेटा प्लान में 2GB 4G डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 28 दिन की है। कंपनी प्लान में जियो ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो न्यूज का फ्री एक्सेस भी दे रही है।
52 रुपए वाला प्लान : जियो फोन के 52 रुपए वाले डेटा प्लान में ग्राहकों को 6GB 4G डेटा मिलेगा। इसमें भी समान 28 दिन की वैलिडिटी मौजूद है। हाई स्पीड डेटा के खत्म होने होने के बाद यूजर्स 64 Kbps पर डेटा ब्राउजिंग कर सकते हैं, जो व्हाट्सऐप मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए पर्याप्त है।
 
72 रुपए वाला प्लान : 72 रुपए का प्लान पहले दो प्लान्स के बहुत अलग है। इसमें 28 दिन के लिए 0.5GB (कुल 14GB) डेटा प्रतिदिन मिल रहा है।
 
102 रुपए वाला प्लान : 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में फ्री कॉलिंग और डेली फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में बाकी प्लान्स की जियो के कुछ ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
 
152 रुपए वाला प्लान : जियो फोन का प्लान रोज 2 जीबी डेटा ऑफर करता है। प्लान की वैधता 28 दिन है। प्लान में मिलने वाले दूसरे फायदों की बात करें तो इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्यॉरिटी और जियो न्यूज का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

अगला लेख