Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जियो का धांसू ऑफर, 148 रुपए में चलाइए सालभर इंटरनेट....

मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (20:40 IST)
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को 148 रुपए में एक साल के लिए इंटरनेट चलवाने का ऑफर निकाला है। यह ऑफर रिलायंस जियो की जियो फाई डिवाइस के लिए है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जियो की नई जियोफाई डिवाइस खरीदनी होगी। इसके अलावा इसके साथ जियो का नया सिम भी खरीदना होगा। नई डिवाइस और सिम खरीदने के बाद 99 रुपए देकर यूजर को जियो का प्राइम मेंबर बनना होगा। 
डिवाइस के साथ चार रिचार्ज में से कोई एक रिचार्ज चुनने का ऑप्शन मिलेगा। पहला रिचार्ज 148 रुपए का है। इसमें यूजर को एक महीने के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा। यूजर को इसमें 12 रिचार्ज साइकल का ऑफर है। मतलब यूजर के अकाउंट में हर 28 दिन बाद अपने आप 2 जीबी डेटा क्रेडिट हो जाएगा। मतलब सिर्फ एक बार 148 रुपए का रिचार्ज कराकर यूजर लगभग पूरे साल फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकता है।
 
एक रिचार्ज 509 रुपए का है। इसमें यूजर को 224 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर को पहली बार 509 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद चार रिचार्ज साइकल के लिए रोजाना 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा। एक रिचार्ज 309 रुपये का है। 
 
इसमें यूजर को 168 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। पहली बार 309 रुपए का रिचार्ज कराने के बाद यूजर को 6 रिचार्ज साइकल तक रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा फ्री मिलेगा। एक रिचार्ज 999 रुपए का है। इसमें 56 दिन में इस्तेमाल करने के लिए 120 जीबी डेटा मिलेगा। इस पैक के साथ इतना ही डेटा मिलता है, लेकिन पैक की वैधता 120 दिन की है। यह सभी रिचार्ज अनलिमिटेड कॉल, जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन और मुफ्त एसएमएस के साथ आते हैं। यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड सिम के साथ उपलब्ध हैं। जियोफाई डिवाइस और सिम को रिलायंस डिजिटल आउटलेट, जियो रिटेल स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पहले ही अपने इंटरनेट राउटर के साथ 100 फीसदी कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने जियोफाई की होम डिलिवरी मात्र 90 मिनट में करने की बात कही। जियो अब यह ऑफर लेकर आया है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

अगला लेख