Daily Horoscope
✕

JIo ने 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मोबाइल सेवाएं देने की शुरुआत की

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (17:45 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 22 उड़ानों में मोबाइल सेवा की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। 

कंपनी की साझेदार एयरलाइनों में कैथे पैसिफिक, सिंगापुर एयरलाइंस, एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, यूरो विंग्स, लुफ्थांसा, मालिंडो एयर, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस और एलिटालिया शामिल हैं।
 
इसके साथ जिओ उड़ान के दौरान (इन-फ्लाइट) मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली दूसरी भारतीय दूरसंचार कंपनी बन गई है।इससे पहले टाटा समूह की कंपनी नेल्को लंदन मार्ग पर विस्तार एयरलाइंस में इन-फ्लाइट मोबाइल सेवाएं शुरू कर चुकी है।
 
जियो ने 1 दिन की वैधता के साथ भारत से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए 499 रुपए, 699 रुपए और 999 रुपए के 3 अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक की घोषणा की है। सभी प्लान 100 मिनट की आउटगोइंग वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की पेशकश करते हैं।

इनके अलावा 499 रुपए वाले प्लान में 250 मेगाबाइट (एमबी) मोबाइल डेटा मिलता है। इसी तरह 699 रुपए में 500 एमबी और 999 रुपए में 1 जीबी डेटा का प्लान है।
 
जिओ की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कोई भी प्लान इनकमिंग कॉल की अनुमति नहीं देगा जबकि इनकमिंग एसएमएस मुफ्त है।

इन-फ्लाइट मोबाइल सेवाओं का पहली बार उपयोग करने वालों को जियो नेटवर्क पर योजनाओं को सक्रिय करने की आवश्यकता होगी। JIo  फोन और JIo  के वाईफाई डिवाइस पर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवाएं काम नहीं करेंगी। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख