sundarkand
✕

फिर डाउन रहा इंस्टाग्राम, 1 घंटे तक यूजर्स रहे परेशान

Updated: शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (07:37 IST)
सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम हफ्ते भर में दूसरी बार डाउन हो गया। देर रात 12 बजे के बाद एक तकरीबन एक घंटे के लिए प्रभावित रहा। सर्विस डाउन होने की वजह से इंस्टाग्राम यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
इस दौरान यूजर्स इंस्टाग्राम में उनकी फीड अपडेट नहीं हो रही थी। इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #instagramdownagain का हैशटैग भी चला। हालांकि कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम फिर से सामान्य तौर पर चलने लगा और यूजर्स ने राहत की सांस ली।
 
फेसबुक ने बयान जारी कर कहा कि हम इस बात से वाकिफ हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और प्रोडक्टस इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है। हम जल्द से जल्द चीजों को सामान्य कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को अचानक से दुनियाभर में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम डाउन हो गए थे, इस वजह से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अगला लेख